फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp prepare mission repeat roadmap in dharamshala: suresh kashyap

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- मिशन रिपीट के लिए तैयार किया रोड मैप

Sun, 27 Jun 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 06:27 PM IST
सार

धर्मशाला में दो दिवसीय बैठकों से निपटने के बाद अब हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 जून को वर्चुअल तरीके से होगी। इस बैठक में अगले साल विधानसभा चुनाव और इसके लिए मिशन रिपीट के तमाम लक्ष्य तय होंगे।

विज्ञापन
himachal bjp prepare mission repeat roadmap in dharamshala: suresh kashyap
चंडीगढ़ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्तालाप करते भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह और सह प्रभारी संजय टंडन भाजपा की दो दिवसीय बैठक के बाद धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की दो दिवसीय बैठक महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन


बैठकों में 2022 के मिशन रिपीट को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन मिला। भाजपा अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में होने जा रहे तीनों उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 30 जून को वर्चुअल माध्यम से होने जा रही है। इस कार्यसमिति के माध्यम से जो भी निर्णय इन कार्ययोजना बैठकों में लिए गए हैं, उनको बूथ तक पहुंचाया जाएगा। बैठकों में केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों से भाजपा नेतृत्व में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है और आने वाले समय में भाजपा सरकार एवं संगठन सुदृढ़ रूप से कार्य कर जनसेवा के नए आयाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनेगी मिशन रिपीट की रणनीति
धर्मशाला में दो दिवसीय बैठकों से निपटने के बाद अब हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 जून को वर्चुअल तरीके से होगी। इस बैठक में अगले साल विधानसभा चुनाव और इसके लिए मिशन रिपीट के तमाम लक्ष्य तय होंगे। इस मौके पर मंत्रियों और विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा होगी। ये रिपोर्ट कार्ड हाईकमान को सौंप दिए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी।

इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश के गणमान्य नेता मौजूद होंगे। बैठक में भाजपा के बूथ, मंडल, जिला से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों तक को अलग-अलग काम भी दिए जाएंगे। कार्यसमिति की बैठक के लिए सभी जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि वे 30 जून को प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक के अपेक्षित स्थान,  प्रतिभागियों की संख्या, टीवी या एलईडी और इंटरनेट की व्यवस्था की जानकारी दें।


बैठक के निर्बाध संचालन के लिए आईटी प्रमुख एवं सहयोगियों के नाम और नंबर भी दें। 30 जून को प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक के लिए जिला और प्रदेश के सभी पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र विस्तारक, सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सभी कार्यसमिति सदस्य जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मौजूद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed