फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devotee died of heart attack in adi himani chamunda

आदि हिमानी चामुंडा में हृदयाघात से श्रद्धालु की मौत

Sun, 27 Jun 2021 05:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चामुंडा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, चामुंडा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 05:13 PM IST
सार

राकेश परिवार सहित आदि हिमानी चामुंडा में माथा टेकने गया था। रात को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और कुछ ही पल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Devotee died of heart attack in  adi himani chamunda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में एक श्रद्धालु की हृदयाघात मौत हो गई। श्रद्धालु अपने परिवार सहित मंदिर में माथा टेकने गया था। मृतक का नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नरवाणा निवासी राकेश (43) अपने परिवार सहित शनिवार को आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में माथा टेकने गया था। राकेश का दाड़ी में टिंबर का कारोबार है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले कई महीने से उनके मन में आदि हिमानी चामुंडा के दर्शन करने की लालसा थी, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण वह नहीं जा पाया था। शनिवार को परिवार सहित आदि हिमानी चामुंडा में माथा टेकने गया था। रात को राकेश की अचानक तबीयत खराब हो गई और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। मृतक के माता-पिता का कुछ साल पहले ही निधन हो गया है। पत्नी रेणू देवी के अनुसार रात करीब दो बजे उनके पति ने तबीयत खराब होने की बात कही थी।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे पत्नी सहित बेटी और बेटा छोड़ गया है। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के अंत्येष्टि स्थल में कर दिया गया। बेटे उमेश ने मुखाग्नि दी। राकेश की अचानक मौत पर अंदराड़ पंचायत प्रधान शालू देवी, उपप्रधान रिंकू व नरवाना कस्बा के पूर्व प्रधान बहादुर सिंह कपूर ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed