फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh Today Top News 31st August 2019

हिमाचल: मंत्रियों और विधायकों के भत्ते बढ़े, नदी में बही युवती समेत ये रहीं प्रमुख खबरें

Sat, 31 Aug 2019 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Aug 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh Today Top News 31st August 2019
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में आज एक खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो है मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते से संबंधित। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी ग्यारहवें दिन शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मंत्रियों-विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने के तीनों विधेयक पारित हो गए। आधे घंटे की चर्चा के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष ने हां में हां मिलाई और इससे संबंधित बिल सदन में पारित हो गए। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने भत्ते बढ़ाने का सोशल मीडिया पर विरोध जताया लेकिन सदन में मौन हो गए। वहीं माननीयों के भत्ते बढ़ाने का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक उड़ाया गया। मंडी के जोगिंद्रनगर में फिर चोरी होने से व्यापारियों ने थाने का घेराव कर डाला। अचानक पांव फिसलने से रावी नदी में एक युवती बह गई।

विज्ञापन

2.50 लाख से बढ़कर चार लाख हुआ मंत्री-विधायकों का यात्रा भत्ता, सिंघा ने जताया विरोध

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी ग्यारहवें दिन शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मंत्रियों-विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने के तीनों विधेयक पारित हो गए। आधे घंटे की चर्चा के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष ने हां में हां मिलाई और इससे संबंधित बिल सदन में पारित हो गए। इसी के साथ मंत्रियों-विधायकों के निशुल्क यात्रा भत्ते में 60 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। यात्रा भत्ते के बिल पारण की कार्यवाही के दौरान इन विधेयकों का समर्थन करती कांग्रेस तो भाजपा से भी एक कदम आगे निकल गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

 

विक्रमादित्य ने भत्ते बढ़ाने का सोशल मीडिया पर जताया विरोध, सदन में साधी चुप्पी

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार सुबह मंत्रियों-विधायकों के यात्रा भत्ते को लेकर लाए विधेयक का विरोध किया लेकिन सदन में इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली। सदन में जब इस विधेयक को लेकर चर्चा हुई तो विक्रमादित्य ने अपना पक्ष नहीं रखा। जब इस बाबत विधायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह उनका व्यक्तिगत विरोध है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माननीयों के भत्ते बढ़ाने का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, आप भी पढ़िए

हिमाचल में मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों के यात्रा भत्ते बढ़ाने की सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ी। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस विधेयक का विरोध जताते हुए जमकर भड़ास निकाली है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज भारती सहित आम जनता ने इसको लेकर नेताओं पर खूब तंज कसते हुए बेरोजगारों को नौकरी देने और जिंदगी के कई सालों तक सरकारी विभागों में काम करने के बाद सेवानिवृत्ति होने पर पेंशन का प्रावधान करने की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

अचानक पांव फिसलने से रावी नदी में बह गई युवती

बालू से सुल्तानपुर की तरफ जा रही एक युवती पांव फिसलने से रावी नदी में गिर गई। इससे पहले की परिजन उसे बचा पाते वह रावी के तेज बहाव में बह गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। लापता युवती की पहचान कृष्णा निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। जोकि शुक्रवार देर शाम को अपने परिजनों के साथ बालू से सुलतानपुर की तरफ हेलिपैड के रास्ते जा रही थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह रावी के तेज बहाव में बह गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

जोगिंद्रनगर में फिर चोरी होने से उबले व्यापारी, थाने का घेराव, बढ़ा तनाव

एक शोरूम समेत छह दुकानों के ताले तोड़ने के दो दिन बाद ही पुलिस की नाक तले चोरों ने जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन चौक के समीप फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने इस बार शहर के बीचोंबीच विकास ट्रेडर की दुकान को निशाना बनाया। पचास हजार से अधिक की नकदी और कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कारोबारी भी एकत्र हो गए और लोगों का आक्रोश पुलिस की कार्यप्रणाली पर फूट पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed