फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hauling garbage for two months; Corporation has issued neither appointment letter nor salary.

Shimla News: दो महीने से ढो रहे कूड़ा, निगम ने न नियुक्ति पत्र दिया न सैलरी

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hauling garbage for two months; Corporation has issued neither appointment letter nor salary.
आउटसोर्स पर तैनात किए हैं कर्मचारी
विज्ञापन


कर्मचारी बोले, बिना तनख्वाह काम करना मुश्किल हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में घरों से निकलने वाला कचरा रोजाना भरयाल कूड़ा संयंत्र पहुंचा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तनख्वाह के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर निगम में इनकी तैनाती को दो महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक न नियुक्ति पत्र मिला है और न ही सैलरी।


मजबूरन यह कर्मचारी अब नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल से मिले हैं। इनका कहना है कि अब बिना तनख्वाह काम करना मुश्किल हो रहा है। इन्हें नियुक्ति पत्र तक नहीं मिले हैं जिससे उनकी नौकरी पर भी संकट आ सकता है। आयुक्त ने इनकी नियुक्ति और तनख्वाह में लापरवाही सामने आने के बाद एचपीएसआईडीसी को पत्र लिखा है। नगर निगम के अनुसार दो महीने पहले निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों को चलाने के लिए दस चालकों की तैनाती की गई थी। इनमें एक महिला चालक भी शामिल है। निगम प्रशासन के अनुसार नियमों के अनुसार इनकी नियुक्ति हुई है। बाकायदा इनके टेस्ट भी लिए हैं। इन्हें संबंधित नियोक्ता एजेंसी से नियुक्ति पत्र मिलने हैं। ये कहां अटके हैं, इसके लिए पत्राचार किया गया है। आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को जल्द तनख्वाह मिलने का भी भरोसा दिया है। आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी बात रखी है जिसके बाद संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र और तनख्वाह जारी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed