फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Technical University Cancel Recruitment of Seven posts

सिफारिशों के कारण होटल मैनेजमेंट समेत सात विभिन्न पदों की भर्ती रद्द

Tue, 31 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Technical University Cancel Recruitment of Seven posts

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने होटल मैनेजमेंट समेत सात विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के पीछे विभिन्न नेताओं की चहेतों की नियुक्ति के लिए आईं सिफारिशों को कारण माना जा रहा है। हालांकि, तकनीकी विवि प्रशासन ने साक्षात्कार रद्द करने के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने की बजाय सीधे रद्द करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन


विवि ने एमटेक कंप्यूटर साइंस, एमसीए, एमबीए, एमएससी फिजिक्स, एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी आदि कोर्स शुरू करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को भरने का निर्णय लिया था। इस कड़ी में विवि ने 27 जुलाई से 7 अगस्त तक विवि कैंपस में वाक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


गेस्ट फैकल्टी एवं अंशकालिक आधार पर करीब 27 पद भरे जाने हैं। अब बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग समेत विभिन्न श्रेणियों के सात पदों के 3 अगस्त को होने वाले साक्षात्कार अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिए हैं। हालांकि, इस बीच डीन के दो हफ्ते पहले खाली हुए दोनों पदों पर नई नियुक्तियां हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया हुई रद्द

Himachal Pradesh Technical University Cancel Recruitment of Seven posts

डॉ. एनएन शर्मा के राजकीय महाविद्यालय जवाली और डॉ. वीपी पटियाल के राजकीय महाविद्यालयों लंज में प्राचार्य के पद पर नियुक्ति होने से ये दोनों पद खाली हो गए थे। अब प्रदेश विवि शिमला से संकाय विभाग के प्रोफेसर कुलभूषण शर्मा और जम्मू विवि के प्रोफेसर विनय चौहान को तकनीकी विवि में डीन के पद पर नियुक्त किया गया है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि डीन के दोनों पदों पर नई नियुक्तियां हो गई हैं। बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग समेत विभिन्न श्रेणियों के सात पदों के 3 अगस्त को होने वाले साक्षात्कार अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिए हैं।

बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग में प्राध्यापक के दो पद, लिपिक के दो पद, चपरासी के 2 पद और सहायक लाइब्रेरियन का एक पद तकनीकी विवि में भरा जाना था। ये अब भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से नहीं भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed