फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh statehood day 2021 golden jubilee

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पीएम मोदी से वर्चुअल जुड़ने का आग्रह: जयराम

Wed, 30 Dec 2020 09:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh statehood day 2021 golden jubilee
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर शिमला के रिज पर होने वाले समारोह की विभिन्न गतिविधियों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्देश दिए कि समारोह को शानदार तरीके से मनाने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया है कि वह वर्चुअल तरीके से समारोह में शामिल हों और राज्य की जनता को संबोधित करें।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समारोह को इंडोर या वर्चुअल करवाने के लिए गेयटी थियेटर, टाउन हाल में वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन पांच रुपये का एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। राष्ट्र स्तरीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की जाए। इसके माध्यम से लोगों को हिमाचल प्रदेश में पिछले 50 वर्षों में हुए विकास के बारे में जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन


विकास की झलक देती प्रदर्शनियां भी लगाई जाएं। 51 विभिन्न गतिविधियों की सूची तैयार करें। उन्होंने विभागों को अपनी प्रमुख उपलब्धियों की सूची तैयार करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय उत्सवों और मेलों जैसे चंबा का मिंजर, मंडी की शिवरात्रि, शिमला का लवी, ग्रीष्मोत्सव को स्वर्ण जयंती के मूल विषय में शामिल किया जाए। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, निशा सिंह, मनोज कुमार, आरडी धीमान, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, केके पंत, ओंकार शर्मा एवं यशवंत सिंह, सचिव रजनीश, संदीप भटनागर, अक्षय सूद, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव राकेश कंवर, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed