मॉडलों से हैरत में डालने वाले 16 बाल वैज्ञानिक सम्मानित, अब घूमेंगे पूरा देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौणी में चार दिन तक चले बाल विज्ञान सम्मेलन में गद्दी समुदाय के रहन-सहन और संस्कृति पर शोध पेश कर भरमौर की छात्रा मानसी ने राज्य स्तरीय पुरस्कार जीता है। उसे जूनियर ग्रामीण श्रेणी वर्ग में इस पुरस्कार से नवाजा गया है।
प्रदेश भर से नौणी विवि पहुंचे बाल वैज्ञानिकों ने यहां अपने शोध के हिसाब से मॉडल प्रस्तुत किए थे। बुधवार को घोषित नतीजों में 16 विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अब इन बाल वैज्ञानिकों को देशभर के भ्रमण पर ले जाया जाएगा।
अव्वल रहे छात्रों में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में चंबा के रावमा चुवाड़ी के रोहिताश पाठक, जीएमएसएस नादौन की मुस्कान, डीएवी ऊना के मनप्रीत, रावमा बजौरा कुल्लू की कनिका, वरिष्ठ अर्बन श्रेणी में बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी के कर्ण अग्रवाल ने उद्योगों से प्रदूषण के असर पर मॉडल प्रस्तुत किया था।
इन विद्यार्थियों ने भी किया कमाल
एवीएन एसएसएस नाहन की कविता चौहान ने हाईजिन एंड हेल्थ, एसवीएम ठियोग की तराना वर्मा, एसवीएस नालागढ़ सोलन के अर्शजीत को जैविक खेती, वरिष्ठ ग्रामीण श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय टिहरी ऊना की आशा रानी को जैविक खेती, टिहरी के अक्षय, डीवीएस नालागढ़ की प्राची ठाकुर, एलए मोंटेसरी
स्कूल कुल्लू की योगिता, जूनियर अर्बन में शिवालिक वैली स्कूल नालागढ़ के नेहाल जिंदल ने पारंपरिक अनुभव और बीमारियों में मेडिकल प्लांट का इस्तेमाल पर शोध किया है। एसवीएम ठियोग की सैजल भाटिया को ठियोग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के मॉडल जबकि जूनियर ग्रामीण में सिरमौर जिला के संगड़ाह
अनूप कुमार को संगड़ाह व आसपास के क्षेत्रों में घटते उत्पादन के विश्लेषण और जनजातीय क्षेत्र भरमौर की मानसी गद्दी समुदाय के रहन-सहन और पहनावे के प्रदर्शन के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है।
प्रश्नोत्तरी में अमनदीप और तनीशा प्रथम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर रूरल वर्ग में टिहरा के अमनदीप व तनिशा प्रथम, बीएलसीपीएल कुनिहार की लक्षिता व अंश द्वितीय, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल हमीरपुर की प्रिया व अनामिका कालिया तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर अर्बन में हमीरपुर पब्लिक स्कूल के अनहिता व वंशिक कंवर प्रथम, मिनर्वा घुमारवीं के भवेश व खुशबू द्वितीय, जबकि सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट के नित्यम शर्मा व सक्षम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर रूरल में एनएनएम एसएसए बाराग्राम हमीरपुर के अनन्या व अंकाक्षा प्रथम, रेनबो इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां के आकांक्षा व आर्यन द्वितीय व डीएवी रिकांगपियो के रुद्राक्ष और सोमेश तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर अर्बन में दून वेली स्कूल पांवटा साहिब के जया शर्मा व चिराग पहले, सेंट डीआर गगरेट ऊना के अमोलिका व तानिया द्वितीय जबकि हमीरपुर पब्लिक स्कूल अदविता शर्मा व गुनिया शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
बिलासपुर के अभिनंदन प्रथम
मैथेमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में बिलासपुर के अभिनंदन प्रथम, कुल्लू के वंजाज गुप्ता दूसरे, चंबा के अनीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ श्रेणी में सोलन वत्सल प्रथम, शिमला के सार्थक दीवान दूसरे व कांगड़ा के निशांत तीसरे स्थान पर रहे। जबकि वरिष्ठतम श्रेणी हमीरपुर के रितिक जसवाल प्रथम, बिलासपुर के अनमोल दूसरे व सोलन के विशाल दिवान तीसरे स्थान पर रहे।