फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh Secretariat employees union election in june

सचिवालय कर्मचारी संघ चुनाव को सियासत तेज, अध्यक्ष पद के लिए ये तैयार

Wed, 29 May 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 May 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh Secretariat employees union election in june
फाइल फोटो

हिमाचल सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। संघ के अध्यक्ष पद के लिए कई नेता जोड़तोड़ में लगे हैं। सचिवालय के करीब एक हजार कर्मचारी संघ के दो साल बाद होने वाले चुनाव में हिस्सा लेंगे और ये अपने प्रतिनिधियों को भविष्य तय करेंगे। संघ के चुनाव दो साल की अवधि बाद कराए जा रहे है। लोकसभा चुनाव का दौर चला हुआ था, इसलिए संघ के चुनाव विलंब से हुआ हैं। 

विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव आगामी 20 जून को करवाए जा रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार नेता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। मौजूदा अध्यक्ष संजीव कुमार फिर से चुनाव लड़ने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय से भी चुनाव लड़ने लड़ने के लिए दो कर्मचारी नेता तैयारी कर रहे हैं। इनके अलावा एक और कर्मचारी नेता अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाला है।
विज्ञापन


संघ के चुनाव उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को चुना जाना है। इन सभी पदों के लिए दो से तीन नेता चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार कहते हैं कि 10 से 11 जून तक संघ के चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अपने  नामांकन भरने हैं। नामांकनपत्र भरने के बाद ही पता चलेगा कि किन पदों के लिए कितने नेता चुनाव लड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed