{"_id":"613f83898ed52814ef52552b","slug":"himachal-pradesh-secretariat-employees-association-demands-for-two-year-contract-period-for-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन: अनुबंध कार्यकाल दो साल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन: अनुबंध कार्यकाल दो साल करने की मांग
Mon, 13 Sep 2021 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:31 PM IST
सार
डीए की देय किस्त जारी करने, एनपीएस कर्मचारियों को केन्द्र की जारी 2009 की अधिसूचना को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
आम सभा के बाद जानकारी देते हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह बॉबी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की पहली आम सभा में पदाधिकारियों ने अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 साल करवाने, अनुबंध काल को वरिष्ठता सूची बनाते समय जोड़ने और लिपिकों के प्रोवेशन पीरियड पर पूरा स्केल देने की मांग प्रमुखता से की है। विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पड़े लगभग 300 पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
सोमवार बाद 1.30 बजे परिसर में हुई आम सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह बॉबी ने की। कहा कि सचिवालय का अपना अलग आवासीय पूल बनाया जाए और नए वेतनमान को तुरंत लागू किया जाए। डीए की देय किस्त जारी करने, एनपीएस कर्मचारियों को केन्द्र की जारी 2009 की अधिसूचना को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
मंत्रियों के कार्यालयों में अधीक्षक के 11 नए पद सृजित करने, सचिवालय में कैडर स्ट्रेंथ को बढ़ाने, कर्मचारियों के बैठने की सही व्यवस्था करने, सफाई व्यवस्था की तरफ अधिक ध्यान देने का मसला भी उठाया। सुरक्षा कर्मियों रिस्टोर को तृतीय श्रेणी की गेड पे और सचिवालय पे देने, कैंटीन में अच्छा भोजन उपलब्ध करनेे, अस्पताल में सचिवालय कर्मचारियों को प्राथमिकता देने और सचिवालय में आउट सोर्स के स्थान पर लिपिक की भर्ती करने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान चानण मेहता, महासचिव महेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र सिंह (मियां), संयुक्त सचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य रमेश चंद, दीपिका ठाकुर, अमर सिंह, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह, रक्षित कुमार, सोमा शर्मा, मुकेश ठाकुर, गोपाल शर्मा और सुजाता नेगी भी उपस्थित रहे।