फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh sachivalaya karamchari sangh tribute to former cm virbhadra singh

वीरभद्र सिंह: सचिवालय में श्रद्धांजलि देने को चार घंटे बाद मंजूरी मिलने से उखड़ा कर्मचारी संघ

Fri, 16 Jul 2021 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jul 2021 10:33 AM IST
सार

सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कहा था कि सचिवालय के असली मालिक तो आप लोग हैं। नेता तो पांच-पांच साल के लिए आते-जाते रहते हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh sachivalaya karamchari sangh tribute to former cm virbhadra singh
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सचिवालय में श्रद्धांजलि देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को वीरवार दोपहर बाद सचिवालय परिसर में भी श्रद्धांजलि दी गई। सचिवालय कर्मचारी संघ ने पार्किंग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के लिए मंजूरी लेने के लिए चार घंटे का समय लगने पर रोष जताया। कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन का बहुत समय सचिवालय में बिताया। ऐसे में वे सचिवालय परिवार के सदस्य हैं।

विज्ञापन


सचिवालय के ऊंचे भवनों की नीवं भी उन्होंने रखी। आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम को मंजूरी मिलने में चार घंटे का समय लगना दुखद है। कहा कि सचिवालय कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यालय का दरवाजा हर वक्त खुला रहता था। एक बार जब संघ का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने गया तो प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलुवालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। जब वीरभद्र सिंह को संदेश दिया गया कि संघ के पदाधिकारी मिलने आए हैं तो उन्होंने एकाएक सभी को अंदर बुलाया।
विज्ञापन


संजीव शर्मा ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने तब कहा था कि सचिवालय के असली मालिक तो आप लोग हैं। नेता तो पांच-पांच साल के लिए आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे कार्यालय में आने के लिए आप लोगों को किसी से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। कहा कि सचिवालय में अवर सचिव, अतिरिक्त सचिव नियुक्त करने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव और सचिवालय प्रशासन का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंजूरी देने पर आभार भी जताया। उधर, पार्किंग में सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने नम आंखों से पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम विदाई देते हुए उनके अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed