फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh's Aam Aadmi Party state working committee has been dissolved

हिमाचल: आम आदमी पार्टी ने भंग की राज्य कार्यकरिणी, सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 11 Apr 2022 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 10:06 PM IST
सार

आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। नई कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री व हिमाचल आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने सोमवार देर शाम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh's Aam Aadmi Party state working committee has been dissolved
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। नई कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री व हिमाचल आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने सोमवार देर शाम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें तीन दिन के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब पांच और नेताओं ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। आप की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। इन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सदस्यता ग्रहण करवाई। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भी इस मौके पर मौजूद रहे। इन नेताओं का कहना है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके बाद आप ने हिमाचल में पूरी राज्य कार्यकारिणी  भंग करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन


पुराने नेताओं को फिर मिल सकता है आप का साथ
 प्रदेश में कई नाराज नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में पुराने नेताओं को जगह दी जा सकती है। हाल ही में मंडी जिले में हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो के दौरान पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बात सामने आई थी। इससे पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी थी। इसी नाराजगी के चलते आप के नेताओं ने भाजपा का दामन थामना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी सोमवार को भी पांच नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले आप के प्रदेशाध्यक्ष भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। प्रदेश में पिछले कई सालों से आप के साथ जुड़े पुराने पदाधिकारी लगातार उपेक्षा का मामला हाईकमान और केंद्रीय नेताओं से उठाते रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इस कारण आप से छिटक कई नेता भाजपा में जाने लगे थे। इन सब बातों को देखते हुए आप की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है।

विज्ञापन

 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed