फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh public service commission: Jammers in exam centres for hpas prelims exam on 26 September 2021

राज्य लोक सेवा आयोग: पहली बार नेटवर्क जैमर के साये में होगी एचएएस परीक्षा

Thu, 23 Sep 2021 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Sep 2021 11:21 AM IST
सार

आयोग की अतिरिक्त सचिव सुषमा वत्स ने बताया कि बाहरी राज्यों से एचएएस की परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज या 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर या 24 घंटे पुरानी रैट निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी।

विज्ञापन
himachal pradesh public service commission: Jammers in exam centres for hpas prelims exam on 26 September 2021
एचएएस परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा 26 सितंबर को पहली बार नेटवर्क जैमर के साये में होगी। परीक्षा के दौरान नकल की संभावनाओं को पूरी तरह से विराम लगाने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। अभी तक यूपीएससी की परीक्षाओं में ही नेटवर्क जैमर लगाए जाते हैं। बुधवार को लोक सेवा आयोग में हुई अधिकारियों की बैठक में एचएएस की परीक्षा में भाग लेने वाले बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


हिमाचल के अभ्यर्थियों पर यह शर्त लागू नहीं होंगी। 26 सितंबर को प्रदेश के 133 केंद्रों में सुबह और शाम के सत्र में एचएएस की परीक्षा होगी। प्रशासनिक सेवा के 18 पदों के लिए 30625 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


आयोग की अतिरिक्त सचिव सुषमा वत्स ने बताया कि बाहरी राज्यों से एचएएस की परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज या 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर या 24 घंटे पुरानी रैट निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी। इन दस्तावेजों को दिखाने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह दस से बारह और दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रों में स्टाफ भी नहीं ले जा सकेगा मोबाइल फोन
परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स व मोबाइल फोन ले जाने पर सख्त मनाही रहेगी। यह आदेश सिर्फ अभ्यर्थियों के लिए नहीं बल्कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले स्टाफ और पानी पिलाने से लेकर अन्य कार्य के लिए तैनात सभी कर्मियों पर भी लागू रहेंगे।

दस जिलों के 133 केंद्रों में होगी परीक्षा
एचएएस की परीक्षा किन्नौर और लाहौल स्पीति के अलावा दस जिलों में बनाए जाने वाले 133 केंद्रों में होगी। परीक्षा के लिए शिमला में 32, सोलन में 14, कांगड़ा-धर्मशाला-पालमपुर में 30, मंडी-सुंदरनगर में 12, कुल्लू में 5, चंबा में 6, ऊना में 9, बिलासपुर में 6, हमीरपुर में दस और नाहन में नौ केंद्र बनाए जाएंगे।



इन 18 पदों के लिए होगी परीक्षा
राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed