{"_id":"65e196334428f0564409c3a5","slug":"himachal-pradesh-political-crisis-clash-over-burning-of-effigy-in-cm-home-district-hamirpur-atmosphere-tense-2024-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सीएम के गृह जिले में पुतला जलाने पर झड़प, माहौल तनावपूर्ण, पूर्व विधायक को लगी चोट; कई कपड़े फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सीएम के गृह जिले में पुतला जलाने पर झड़प, माहौल तनावपूर्ण, पूर्व विधायक को लगी चोट; कई कपड़े फटे
Fri, 01 Mar 2024 02:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Political Crisis
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सुविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में गांधी चौक पर बर्खास्त कांग्रेसी विधायकों और आजाद विधायक आशीष शर्मा का पुतला जलाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। केसीसी बैंक चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर बर्खास्त विधायकों और आजाद विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
यहां पर दो बर्खास्त विधायकों और आजाद विधायक का पुतला जलाए जाने का लेकर झड़प शुरू हो गई। आशीष शर्मा के समर्थकों ने पुतला जलाने का विरोध जताया और पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनने का प्रयास किया। दो मिनट तक झड़प चलती रही।
तीन में से एक पुतला लेकर कुछ युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस झड़प के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के चेहरे से खून तक निकल गया। कई पुलिस कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। आजाद विधायक के समर्थकों को पकड़ कर सदर पुलिस थाना में ले गई है।

केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने कहा कि धनबल के प्रयास से सरकार को गिराने वाले लोगों ने गुंडे भेज कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य खराब न हो इसके लिए कानूनी कार्रवाई से कांग्रेसी पार्टी गुरेज नहीं करेगी।
हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पैसे देकर चंद लोग माहौल खराब करने के लिए भेजे गए थे। यहां पर अनुभवी विधायक बिक गए यह युवा तो बच्चे हैं जिन्हें पैसे के दम पर बरगलाया गया है।