फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh police recruitment for 38 posts

ब्रास बैंड और आर्केस्ट्रा बजाने वालों के 38 पद भरेगी पुलिस

Mon, 18 Mar 2019 02:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh police recruitment for 38 posts

प्रदेश पुलिस विभाग में ब्रास बैंड और पुलिस आर्केस्ट्रा के 38 पद भरे जाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने 8 मार्च को अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए पात्र व्यक्ति 30 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन


ब्रास बैंड और पुलिस आर्केस्ट्रा के विभिन्न पदों के लिए आयुसीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। आवेदक दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संगीत विषय में डिग्री और डिप्लोमा भी होना चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 5.4 तथा महिला अभ्यर्थी की लंबाई 5.2 इंच होनी चाहिए। इसके अलावा पुरुषों की छाती 29-30 सेंटीमीटर रखी गई है।
विज्ञापन


ग्राउंड टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा ली जाएगी। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 140 और एसटी, एससी, ओबीसी और आईआरडीपी से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए 35 रुपये प्रोसेसिंग फीस रखी गई है। यह पद जुन्गा और सकोह बटालियन के लिए मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal pradesh police recruitment for 38 posts

ब्रास बैंड के किस उपकरण को कितने पद
उपकरण का नाम        संख्या
शहनाई            07
तुरही            07
यूफोनियम            02
इबी बास            02
अल्टो सैक्सोफोन        02
टेनर सैक्सोफोन        01
स्लाइड ट्रॉम्बोन            02
बास ड्रम            02
स्लाइड ड्रम            02

आर्केस्ट्रा के किस उपकरण को कितने पद
एकॉस्टिक ड्रम, ऑक्टा पैड / इलेक्ट्रॉनिक ड्रम, बोनो और कांसा के साथ तबला, जूबी और टिमली के साथ ढोलक, बास गिटारिस्ट / लीड गिटारिस्ट, सैक्सोफोन/बांसुरी या कोई अन्य वाद्य यंत्र, हारमोनियम और अकॉर्डियन के साथ कीबोर्ड, वायलिन, पर्क्युसिनिस्ट, पुरुष गायक (बहुमुखी) व महिला गायक (बहुमुखी) के लिए एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।

प्रदेश पुलिस विभाग में ब्रास बैंड और आर्केस्ट्रा के 38 पद भरे जाएंगे। इनमें ब्रास बैंड के 27 तथा आर्केस्ट्रा के 11 पद शामिल हैं। पात्र अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिसूचना 8 मार्च को जारी की गई थी। - आसिफ जलाल, डीआईजी पुलिस, साउथन रेंज व चेयरमैन भर्ती समिति, बैंड स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed