हिमाचल पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पुलिस में सिपाही ही1063 पदों के लिए रविवार को प्रदेश के 19 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले 39 हजार 242 अभ्यर्थी इसमें बैठेंगे। परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे के बीच होगी। हर परीक्षा केंद्र का प्रभारी राजपत्रित पुलिस अधिकारी को बनाया गया है।
आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे, लेकिन चूंकि परीक्षा कराने का अनुभव शिक्षा विभाग के पास होता है, इसलिए परीक्षा कक्ष के निरीक्षक और केंद्र अधीक्षकों की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद ली गई है।
परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी को न घुसने देने और घुसने पर पकड़ने के लिए लिखित परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने की व्यवस्था की गई है। इसकी मदद से परीक्षा देने वाले का पूरा ब्योरा मौके पर ही चेक हो जाएगा।
परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और अटेंडेंस शीट में क्यूआर कोड होगा। इससे परीक्षार्थी का फोटो सहित पूरा ब्योरा एक स्कैन में सामने आ जाएगा। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस मुख्यालय में भर्ती से जुड़े अधिकारी लिखित परीक्षा की तैयारियों की अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
40 अंक होंगे पास मार्क्स
80 अंक की लिखित परीक्षा में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 अंक को पास मार्क्स रखा गया है। एससी और एसटी के लिए पास होने के लिए न्यूनतम 32 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और रीजनिंग से जुड़े ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों में से हर पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।