फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Police conduct major anti-drug action raid 145 locations in a single day

हिमाचल प्रदेश: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 145 स्थानों पर छापा मारा

Mon, 02 Mar 2026 12:21 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Mar 2026 12:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा बड़ी मुसीबत बन रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 145 स्थानों पर छापा मारा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Police conduct major anti-drug action raid 145 locations in a single day
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को एंटी चिट्टा अभियान के दूसरे चरण में  पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।  यह अभियान राज्य गुप्तचर विभाग, सशस्त्र बलों और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों की ओर से खुफिया सूचना के आधार पर संचालित किया गया।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान 145 स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान 406 ग्राम चरस, 19.236 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 124 ग्राम चूरा-पोस्त और 4,65,100 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत छह और आबकारी अधिनियम में चार मामले दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट का उपयोग किया गय। तलाशी, बरामदगी और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट, बीएनएसएस, आर्म्स एक्ट और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में नशामुक्त हिमाचल बनाने के लिए यह अभियान आगे भी  अधिक वैज्ञानिक, आक्रामक और शून्य-सहिष्णुता की नीति के साथ जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश नागरिकों विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। लोगों से अपील करते हुए डीजीपी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में शामिल हों।
विज्ञापन

62 नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में हिरासत में भेजा
हिमाचल प्रदेश में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक हिरासत में अब तक लगभग 62 बड़े नशा तस्करों को निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने वित्तीय जांच के माध्यम से नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 48 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति को फ्रीज किया है। सोलन, देहरा, बद्दी और नूरपुर जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सबसे अधिक गिरफ्तारियां और हिरासत दर्ज की गई हैं। पुलिस के इस अभियान से माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

शिमला, धर्मशाला और हमीरपुर जिले में चिट्टे के खिलाफ हो चुकी है वॉकथॉन
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज मैदान से चाैड़ा मैदान तक करीब तीन किलोमीटर लंबी वॉकथॉन आयोजित की गई थी। धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक भी वॉकथॉन आयोजित हुई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। हमीरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (छात्र) से दोसड़का पुलिस लाइन तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने युवाओं और लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की मांग की थी। पुलिस ने भी अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed