{"_id":"5ed219378ebc3e907713d831","slug":"himachal-pradesh-personnel-department-randp-rule-for-senior-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर असिस्टेंट बनने के लिए अब जूनियर असिस्टेंट से तय होगी वरिष्ठता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर असिस्टेंट बनने के लिए अब जूनियर असिस्टेंट से तय होगी वरिष्ठता
Sat, 30 May 2020 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 May 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने सीनियर असिस्टेंट पद पर प्रमोशन और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पद पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग वरिष्ठ सहायक वर्ग तृतीय, लिपिक वर्गीय सेवाएं सामान्य भर्ती एवं प्रोन्नति नियम में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत अब सीधे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट से प्रमोशन नहीं मिलेगा, बल्कि जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पद पर पांच साल नौकरी करने के बाद जूनियर असिस्टेंट बना दिया जाएगा और एक स्केल में दिया जाएगा।
विज्ञापन
जूनियर असिस्टेंट के पांच साल पूरा होने पर जब दोनों पदों के दस साल पूरे होंगे तो कर्मचारी सीनियर असिस्टेंट पद के लिए पात्र होगा। पहले जूनियर असिस्टेंट के आधार पर वरिष्ठता का मानक तय नहीं था, जिसकी वजह से प्रमोशन में विवाद होने की संभावना रहती थी। जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) के पद पर भर्ती के लिए अब जमा दो करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
हिंदी या अंग्रेजी टंकण टेस्ट भी अनिवार्य किया गया है। विभिन्न आईटी संस्थानों से दो या तीन वर्ष का डिप्लोमा करने वालों को भी भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्र माना जाएगा। इस व्यवस्था के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा करने के बाद भी नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी से युवाओं को बचाव होगा।