फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh NH Three blocked near Mandi town due to landslide

हिमाचल में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, 113 सड़कें बाधित

Sat, 27 Jul 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh NH Three blocked near Mandi town due to landslide
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बारिश शनिवार को भी जारी रही। भारी बारिश से प्रदेश में तीन नेशनल हाइवे समेत 113 सड़कें बाधित हो गई हैं। भूस्खलन होने से कालका-शिमला एनएच पर पांच किलोमीटर तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा। हजारों लोग वीकेंड पर घंटों तक ट्रैफिक जाम से परेशान हुए। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

शिमला में पेड़ गिरने से कई जगह बिजली सप्लाई ठप रही। पांवटा साहिब में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दी। इस वजह से पांवटा में करीब दो घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा। भारी बारिश से सूबे के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नदियों में गाद आने से बिजली परियोजनाओं में उत्पादन 20 फीसदी तक गिरा है।

विज्ञापन


बिजली परियोजनाओं में कई बार टरबाइनें बंद करनी पड़ी। लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश से प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। उधर, बारिश के चलते शिमला, कुल्लू, रामपुर, रोहड़ू, मंडी में नाशपाती और सेब का तुड़ान रुक गया है। शनिवार को शिमला और भुंतर से हवाई उड़ाने भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Pradesh NH Three blocked near Mandi town due to landslide

कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर बाद तक खील का मोड़ से लेकर धर्मपुर तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। दोपहर बाद जाम बहाल किया गया है। पुलियां डालने के लिए फोरलेन कंपनी की ओर से एक तरफ के मार्ग को बंद किया गया था। वाहनों की आवाजाही वन वे से की जा रही थी, जिससे परेशानी हुई।

शनिवार सुबह मंडी-कुल्लू एनएच पर बिंद्रावणी के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से मार्ग एक घंटे तक बंद रहा। धर्मपुर-सरकाघाट मार्ग भी भूस्खलन और पेड़ गिरने से जगह-जगह बाधित रहा। इस दौरान एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी भारी बारिश हुई। शहर में कई जगह पेड़ों के गिरने से बिजली की तारें टूट गईं। इससे कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Himachal Pradesh NH Three blocked near Mandi town due to landslide

निकास नालियां अवरुद्ध होने से सारा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को भारी परेशानी हुई। भूस्खलन से जिला कुल्लू में करीब दो दर्जन सड़कें प्रभावित रहीं। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। धर्मशाला सहित कांगड़ा जिले में दिन भर रिमझिम बारिश जारी रही।

चंबा जिला में शनिवार सुबह हुई बारिश से एक दर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, सुंदरनगर में 26.8, हमीरपुर में 26.7, बिलासपुर में 26.5, नाहन में 26.6, चंबा में 24.4, कांगड़ा में 25.2, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 20.8, केलांग में 18.0, डलहौजी में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र                            बारिश (मिलीमीटर में)
सुजानपुर टीहरा               120
नादौन                            89
बैजनाथ                         75
डलहौजी                         70
धर्मशाला                        62
शिमला                          60
मंडी                               51
हमीरपुर                         41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed