{"_id":"62a6026db40402558850c453","slug":"himachal-pradesh-news-patients-test-in-private-lab-in-hospitals-from-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: अस्पतालों में इसी सप्ताह निजी लैब में शुरू होंगे मरीजों के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: अस्पतालों में इसी सप्ताह निजी लैब में शुरू होंगे मरीजों के टेस्ट
Sun, 12 Jun 2022 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:43 PM IST
सार
सरकार से नोटिस जारी होने के बाद कंपनी हरकत में आ गई है। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल और जिला अस्पतालों में 133 टेस्ट निशुल्क होने हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में इसी सप्ताह निजी कंपनी (क्रसना) मरीजों के टेस्ट करना शुरू कर देगी। कंपनी ने मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी, टांडा, नाहन, हमीरपुर, चंबा और नेरचौक में मशीनें स्थापित करने के लिए आधारभूत ढांचा खड़ा करना शुरू कर दिया है। बिलासपुर, ऊना और सोलन अस्पताल में भी मशीनें स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। कई संस्थानों में मशीनें पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन
सरकार से नोटिस जारी होने के बाद कंपनी हरकत में आ गई है। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल और जिला अस्पतालों में 133 टेस्ट निशुल्क होने हैं, जबकि नागरिक अस्पतालों में 110, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 96 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में 63 टेस्ट के पैसे नहीं लगेंगे। एसआर लैब का टेंडर खत्म होने के बाद सरकार ने अस्पतालों में मरीजों के निशुल्क टेस्ट कराने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
दो से तीन कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया था। क्रसना कंपनी का रेट सबसे कम था। सरकार ने इसे टेंडर दिया है। शर्त लगाई गई है कि कंपनी को मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी निशुल्क टेस्ट की सुविधा देनी होगी। अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत ढांचा विकसित नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में कंपनी को ही सैंपल एकत्र कर नजदीकी अस्पतालों में जांच करानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद ने कहा कि नोटिस जारी होने के बाद कंपनी ने अस्पतालों में लैब स्थापित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। सप्ताह के भीतर टेस्ट होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
नई कंपनी 41 फीसदी देगी छूट
एसआरएल प्रति टेस्ट सरकार को 17 फीसदी तक छूट देती थी, लेकिन नई कंपनी ने 41 फीसदी तक छूट देने की बात कही है।
ये टेस्ट होंगे मुफ्त
क्लीनिक पैथोलॉजी में 17, बायो केमिस्ट्री में 20 तरह के टेस्ट मुफ्त होंगे। इनमें ब्लड शुगर, एचबी, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रोल आदि के टेस्ट शामिल हैं। सिरियोलॉजी में 9 तरह के टेस्ट होते हैं। इनमें एचआईवी, डेंगू, मलेरिया के टेस्ट शामिल हैं। माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी में ब्लड कल्चर, यूरिन कल्चर, यूरिन एनालिसिस में यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट, यूरिन माइक्रोस्कोपी, स्टूल एनालिसिस के टेस्ट, रेडियोलॉजी में एक्सरे और कार्डियोलॉजी में ईसीजी निशुल्क होगा। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ और टेस्ट निशुल्क होंगे।