फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh mandi district gets first swachata puraskar 2016

देवभूमि के इस जिले को मिला देश भर में पहला स्वच्छता पुरस्कार

Sat, 01 Oct 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 01 Oct 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh mandi district gets first swachata puraskar 2016

स्वच्छ भारत मिशन में पहाड़ी राज्यों में ग्रामीण स्वच्छता में मंडी जिले को देश भर में पहला पुरस्कार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया। शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम हुआ। मंडी के डीसी संदीप कदम और नारी शक्ति महिला मंडल खद्दर की प्रधान कांता देवी ने प्रथम पुरस्कार लिया। इसमें प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी का स्मृति चिह्न दिया गया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला मंडी में महिला मंडलों के माध्यम से स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों की वीडियो भी दिखाई गई। प्रधानमंत्री ने मंडी में स्वच्छता क्षेत्र में किए कार्यों की भी प्रशंसा की। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में मंडी विकास अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में शौचालय का निर्माण, उसका इस्तेमाल, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय और घरों से निकलने वाले ठोस और तरल कचरे का प्रबंधन, सोक्ता गड्ढों का निर्माण आदि कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन


इसी साल मई में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने सुंदरनगर, करसोग, द्रंग और सराज विकास खंडों का दौरा किया। हर ब्लॉक से पांच-पांच पंचायतों में जाकर स्वच्छता में किए कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद अंक दिए गए। जिला मंडी ने स्वच्छता के मानकों को पूरा कर 98.4 अंक लेकर देश में पहला रैंक पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया सम्मान

Himachal pradesh mandi district gets first swachata puraskar 2016

शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए समारोह में कुल 11 पुरस्कार बांटे गए। मंडी जिला को प्रथम पुरस्कार दिया गया। साथ ही ड्रोन वीडियो कैमरा की सहायता से बनी इस डाक्यूमेंट्री में जिले में महिला मंडलों के सहयोग से मंडी विकास अभियान में हुए काम को सराहा गया।

उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने कहा कि मंडी विकास अभियान के माध्यम से जिले में महिला मंडलों ने सराहनीय कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथों को सम्मान मिलना गौरव की बात है।

पहला पुरस्कार मिलने पर बधाई : अनिल

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी जिले को स्वच्छता में देश भर में पहला पुरस्कार मिलने पर जिला के अधिकारी, कर्मचारी तथा समस्त जिलावासियों को बधाई दी है। उन्होंने केंद्र सरकार को आश्वस्त किया कि यह प्रदेश पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं को लागू करने में सदैव अग्रणी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed