फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Judo team qualify for National games

पहली बार राष्ट्रीय खेलों में दमखम दिखाएगी प्रदेश की जूडो टीम

Wed, 14 Mar 2018 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 14 Mar 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Judo team qualify for National games

हिमाचल प्रदेश की जूडो टीम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम ने राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं पहली बार प्रदेश के लिए मेडल भी आया।

विज्ञापन


जूडो संघ के सचिव रमेश चौहान ने बताया कि 10 से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में हमीरपुर के तरूण भारद्वाज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 90 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।

विकास ठाकुर ने 60 किलो वर्ग में, हार्तिक धांटा ने 66, मुनीष कुमार ने 73, पदमा ने 63 और प्रिया ने 52 किलो वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया।

कोच उत्तम डाड और वीरेंद्र धल्य ने खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार किया। टीम मैनेजर सुरेंद्र ठाकुर भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ रहे।

रमेश चौहान ने बताया कि जूडो नेशनल से राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल होता है। इन खेलों में सभी राज्य और अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। इस बार सभी राज्यों और चार अर्धसैनिक बल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed