फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Indian Airforce rescued three Boys from Bharmour Chamba stranded in heavy snowfall

सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू किए बर्फ में फंसे 3 युवक

Mon, 05 Nov 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Mon, 05 Nov 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Indian Airforce rescued three Boys from Bharmour Chamba stranded in heavy snowfall

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय होली क्षेत्र में रावाधार में बर्फबारी में फंसे तीन युवकों को सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित निकाल लिया गया। चार दिन से तीन युवक भारी बर्फबारी के बीच फंसे थे। इन्हें निकालने के लिए सोमवार को प्रशासन ने सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली। हेलीकॉप्टर से युवकों की तलाश सुबह दस बजे शुरू की गई।

विज्ञापन


दोपहर बाद सेना के जवानों ने युवकों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू टीम भेजी थी। यह टीम बर्फबारी के चलते युवकों तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में टीम को लौटना पड़ा। रेस्क्यू टीम लौटने पर प्रशासन ने सेना की मदद लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

Himachal Pradesh Indian Airforce rescued three Boys from Bharmour Chamba stranded in heavy snowfall

सोमवार सुबह नौ बजे सेना के दो हेलीकॉप्टर मदद के लिए भरमौर पहुंचे। सोमवार दोपहर बाद युवकों को सुरक्षित निकालकर भरमौर पहुंचाया गया। युवकों के सही सलामत पहुंचने पर परिजन की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे। परिजनों ने युवकों को सही सलामत घर पहुंचाने के लिए प्रशासन व सेना जवानों का आभार जताया। बर्फबारी के बीच फंसे तीनों युवक सिंयूर पंचायत के रहने वाले हैं।

इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर में भर्ती करवाया गया है। उपायुक्त हरीकेश मीणा ने बताया कि बर्फबारी में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों युवक सुरक्षित हैं। युवकों को सुरक्षित लाने में सेना ने अहम भूमिका अदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed