फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh: HRTC's losses reach 2,272 crore; 282 routes shut down in three years; CM informs the Assembl

हिमाचल: एचआरटीसी का घाटा 2272 करोड़ पहुंचा, तीन साल में 282 रूट बंद, उप मुख्यमंत्री ने विस में दी जानकारी

Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

एचआरटीसी का संचित घाटा 31 मार्च 2025 तक बढ़कर 2,272.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: HRTC's losses reach 2,272 crore; 282 routes shut down in three years; CM informs the Assembl
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का संचित घाटा 31 मार्च 2025 तक बढ़कर 2,272.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसाधनों, यात्रियों की कमी और रूट युक्तिकरण के चलते पिछले तीन वर्षों में एक अगस्त 2026 तक 282 बस रूट बंद किए गए। इनमें 196 रूट ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के हैं। 15 रूटों की सेवाओं में भी कटौती की गई है। घाटा कम करने के लिए सरकार ने 13 सूत्रीय कार्ययोजना बनाई है, जिसमें रूट और स्टाफ युक्तिकरण, बसों का विद्युतीकरण और डिजिटल निगरानी शामिल है। 

विज्ञापन

हिमकेयर में 387.96 करोड़ की देनदारी लंबित, सहारा योजना में कोई बकाया नहीं
प्रदेश में हिमकेयर और सहारा योजनाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। करसोग के विधायक दीप राज के तारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एक अगस्त 2026 तक गत तीन वर्षों में हिमकेयर योजना के तहत 2,06,213 पात्र लाभार्थियों का उपचार किया गया है। वहीं, सहारा योजना के तहत 36,371 पात्र लाभार्थियों को लाभ मिला है। सरकार के अनुसार हिमकेयर योजना के तहत अस्पतालों की करीब 387.96 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं। इसके विपरीत सहारा योजना में किसी तरह की देनदारी लंबित नहीं है। योजना के पात्र लाभार्थियों को 3,000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज की राशि दूसरे विभागों को नहीं की गई डायवर्ट
15वें वित्त आयोग से पंचायती राज संस्थाओं को मिली राशि किसी अन्य विभाग को डायवर्ट नहीं की गई है। विधायक रणधीर शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में पंचायती राज मंत्री ने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायतों की है। अधिकांश पेयजल ढांचा जलशक्ति विभाग ने तैयार किया है। वहीं, कई बहु-ग्राम पेयजल योजनाएं एक से अधिक पंचायतों से जुड़ी हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञता और कार्यान्वयन के लिए जल शक्ति विभाग को एजेंसी या वेंडर के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

म्याड़ घाटी में 11 बार आई बाढ़, 9.31 करोड़ का नुकसान
शिमला। लाहौल-स्पीति की म्याड घाटी में इस साल 11 बार बाढ़ की घटनाएं हुईं। इससे सड़कों, पुलों, सिंचाई कूहलों और पेयजल योजनाओं को कुल 9 करोड़ 31 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विधायक अनुराधा राणा के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में आपदा राहत के लिए एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के तहत उपायुक्त को 14.59 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 54.34 लाख रुपये संबंधित विभागों को क्षतिपूर्ति के लिए स्वीकृत किए गए हैं। 

सिराज में एचआरटीसी के 39 में से 17 बस रूट अस्थायी रूप से बंद
सिराज विधानसभा क्षेत्र में एचआरटीसी के 39 में से 17 बस रूट वर्तमान में अस्थायी रूप से बंद हैं। दिसंबर 2022 तक क्षेत्र में निगम की बसें 39 रूटों पर चल रही थीं। विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। बताया कि 17 बंद रूटों में से 12 सड़क या पुल क्षतिग्रस्त होने और मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बंद हैं। दो रूट संसाधनों की कमी के चलते तथा तीन रूट यात्रियों की कम उपलब्धता के कारण अस्थायी रूप से रोके गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed