{"_id":"6a96ecc8eb0c1bf572094782","slug":"water-wont-enter-homes-concrete-drains-to-be-built-on-the-shimla-mataur-highway-shimla-news-c-19-sml1002-779426-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घरों में नहीं घुसेगा पानी, शिमला-मटौर हाईवे पर बनेंगी पक्की नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घरों में नहीं घुसेगा पानी, शिमला-मटौर हाईवे पर बनेंगी पक्की नालियां
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक होगा पक्की निकास नालियों का निर्माण, साढ़े तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च
चक्कर, टुटू, हीरानगर और घणाहट्टी में सुधरेगा ड्रेनेज सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग शिमला-मटौर नेशनल हाईवे (एनएच 205) पर चक्कर क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक जल्द ही पहाड़ी की ओर पानी की उचित निकासी के लिए पक्की नालियां बनेंगी। इससे लोगों के घरों के तरफ जाने वाले पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शालाघाट डिवीजन ने चक्कर से तवी मोड़ तक टुटू, हीरानगर और घणाहट्टी में पुरानी और क्षतिग्रस्त नालियों को नए सिरे से बनाने के लिए जारी 3.5 करोड़ के बजट से कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसे आवंटित कर दिया है। अब निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। ओल्ड बैरियर में चक्कर क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक पहले चरण का काम शुरू करने के लिए एनएच विंग ने थाना बालूगंज पुलिस को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। कार्य शुरू करने से पहले सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाना एनएच विंग के लिए बड़ी चुनौती है। एनएच विंग ने चक्कर क्रॉसिंग से तवी मोड़ तक पहाड़ी की ओर सड़क किनारे पार्क निजी वाहनों को हटाने का आग्रह किया है, ताकि नालियों का निर्माण जल्द शुरू किया जा सके। वाहनों के हटने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
चक्कर क्षेत्र में आधिकारिक तौर पर कोई सरकारी या नगर निगम की पार्किंग नहीं है। ऐसे में सड़क किनारे पार्क सैकड़ों वाहनों को हटाए जाने के बाद वाहन मालिक इन्हें कहां खड़ा करेंगे, यह भी बड़ा सवाल है। थाना बालूगंज पुलिस से एनएच विंग ने कार्य आवंटन के समय भी आरसीसी की पक्की नालियों के निर्माण के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने का आग्रह किया था। बरसात के कारण एनएच विंग ने अब तक यह कार्य शुरू नहीं किया था। अब काम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में वाहनों को हटाने के लिए पुलिस का सहयोग जरूरी होगा। पुरानी नालियों को तोड़कर उनकी जगह नई नालियों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सबसे पहले मशीनों की मदद से पुरानी नालियों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
चक्कर क्रॉसिंग से शुरू होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग शालाघाट डिवीजन के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने कहा कि चक्कर क्रॉसिंग से लेकर उपनगर टुटू, हीरानगर और घणाहट्टी तक पक्की नालियों का निर्माण किया जाना है। शुरुआत चक्कर क्रॉसिंग से होगी। यहां सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाए बिना कार्य शुरू करना संभव नहीं है। इसके लिए थाना बालूगंज प्रभारी को पत्र लिखा है। वह स्वयं भी थाना प्रभारी से मुलाकात कर सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाने में मदद करने का आग्रह करेंगे, ताकि कार्य जल्द शुरू किया जा सके। हीरानगर और घणाहट्टी क्षेत्र में भी नालियां बनाई जानी हैं। साढ़े तीन करोड़ रुपये के इस नाली निर्माण कार्य का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।