फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU distance education admission deadline extended

Shimla News: एचपीयू दूरस्थ शिक्षा के दाखिलों की तारीख बढ़ी

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU distance education admission deadline extended
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 15 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर की अंतिम तारीख पांच सितंबर, एमबीए के लिए 8 सितंबर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा केंद्र ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह फैसला विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए लिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की तारीख बढ़ाई है।


अधिसूचना के अनुसार सभी एमए, एमकॉम, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण अब 15 सितंबर तक होगा। एमबीए में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 8 सितंबर तक आवेदन करना होगा। एमए शिक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख 5 सितंबर निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित अवधि में विद्यार्थियों को दाखिले की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद दाखिले की तारीख में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। विवि ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक शाखाओं को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिसूचना को केंद्र की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी कहा है। यह दाखिला प्रक्रिया अगस्त से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तारीख से पहले ऑनलाइन पंजीकरण और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article