फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh High Court threatened with bomb blast created commotion

HP High Court: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, केएनआर समूह के नाम से मिला ईमेल

Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल हाईकोर्ट को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक डार्क वेब के जरिये यह ईमेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court threatened with bomb blast created commotion
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे मंगलवार को खुफिया एजेंसियों के साथ ही प्रदेश पुलिस में भी हड़कंप मचा रहा। हाईकोर्ट को 17 जून को केएनआर समूह के नाम से ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। परिसर में कई बम होने की बात कही गई। सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के कई अधिकारियों को डार्क वेब के जरिये यह ईमेल भेजा गया। सूचना मिलते ही सोमवार रात से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रार जनरल हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से पुलिस अधीक्षक शिमला को पत्र भेज कर न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों समेत अन्य स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ता भेजने को कहा गया। साइबर सेल को भी ईमेल भेजने वाले अज्ञात प्रेषक का पता लगाने और इस बारे में जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह हाईकोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। करीब 9:30 बजे पूरे कार्यालय परिसर को खाली करवा दिया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और बम स्कवाड के दस्ते ने पूरे भवन में जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी समेत जिला पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर 1:40 बजे आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी हाईकोर्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। करीब 2:30 बजे के बाद कोर्ट में मामलों की सुनवाई शुरू हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

ईमेल के माध्यम से आई थी धमकी : ओंकार
अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) ओंकार शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट को ईमेल के माध्यम से धमकी आई थी। पता चला है कि यह धमकी हिमाचल हाईकोर्ट को ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी आई थी। इसके चलते मंगलवार को हाईकोर्ट में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था। इसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वकीलों और कर्मचारियों को बचाव के तरीके बताए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed