फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh high court shimla.

हाई कोर्ट ने खारिज कर दी इनकी याचिका

Fri, 28 Nov 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Nov 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh high court shimla.

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उपमहाधिवक्ता के एक पद को भरने के लिए होने वाले साक्षात्कार पर रोक लगाने की गुहार को लेकर दायर याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्रार्थी अधिवक्ता वीर बहादुर वर्मा ने अपनी याचिका में उपमहाधिवक्ता के एक पद को भरने के लिए हो रही चयन प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठाया था।

विज्ञापन


प्रार्थी ने दलील दी थी कि उपमहाधिवक्ता के एक पद के लिए 26 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और नियमों के अनुसार यदि एक पद के लिए 13 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं तो छंटनी परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उपमहाधिवक्ता के एक पद को भरने के लिए सिर्फ  साक्षात्कार ही ले रहा है।
विज्ञापन


प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा था कि उपमहाधिवक्ता के एक पद को भरने के लिए यदि 13 से अधिक आवेदन आते हैं तो चयन प्रक्रिया के बारे में भर्ती एवं पदोन्नति नियम स्पष्ट नहीं हैं। प्रार्थी के अनुसार यदि ऐसा होता है तो चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए छंटनी परीक्षा का आयोजन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी की खंडपीठ ने प्रार्थी की दलीलों को नकारते हुए प्रार्थी की याचिका को प्रारंभिक सुनवाई में ही खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed