{"_id":"5825b9ec4f1c1bf47eb3aeb3","slug":"himachal-pradesh-gram-panchayat-by-elections-on-11-dec-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगा पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगा पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव करवाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लगभग 90 पद रिक्त हैं। इनमें प्रधान के 9 पद, उपप्रधान के 3, पंचायत समिति और सदस्य ग्राम पंचायत के लगभग 78 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि आयोग इन रिक्त पदों को भरने के लिए 15 नवंबर को उपचुनाव का कार्यक्रम अधिसूचित करेगा। नामांकन 25, 26 तथा 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन की समीक्षा 29 नवंबर को होगी। नामांकन पहली दिसंबर को वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यदि सर्वसम्मति नहीं बनी तो मतदान 11 दिसंबर को सुबह 7 से शाम 3 बजे तक होगा। प्रधान, उप-प्रधान तथा सदस्यों के लिए मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी, जबकि पंचायत समितियों के लिए मतों की गणना 12 दिसंबर को होगी। जिन पंचायतों में उपचुनाव होने हैं, उनमें आचार संहिता लागू हो चुकी है।
विज्ञापन