फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Government Nine clusters will be made based on raw materials

प्रदेश में कच्चे माल पर आधारित पर नौ क्लस्टर बनाए जाएंगे

Mon, 07 Oct 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Government Nine clusters will be made based on raw materials
सांकेतिक तस्वीर

धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट से हिमाचल में कच्चे माल पर आधारित नौ क्लस्टर बनेंगे। इन्वेस्टर मीट के माध्यम से उद्योग स्थापित करने को क्लस्टर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में कच्चे माल की उपलब्धता पर जिलों में अलग-अलग क्लस्टर तैयार होंगे। ये फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग, चाय प्रोसेसिंग, फार्मा, सूचना प्रौद्योगिकी क्लस्टर प्रमुख रहेंगे।

विज्ञापन


सरकार इन्वेस्टर मीट से पहले विभिन्न उद्योगों को स्थापित करने के लिए बाकायदा क्लस्टर तैयार कर रही है। राज्य के विभिन्न जिलों में कच्चा माल और कामगारों की उपलब्धता को देखते हुए जिलों में क्लस्टर बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है। इसके लिए केंद्र सरकार की मान्यता प्राप्त एजेंसियों की सेवाएं ली जा रही हैं। ये एजेंसी तय करेंगी कि किस जिले में किस प्रकार के उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इन उद्योगों से स्थानीय लोगों खासकर कामगारों को कैसे अधिक से अधिक आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। 
विज्ञापन


फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर
प्रदेश के जिन जिलों में फल और सब्जी उत्पादन से किसान और बागवान जुड़े हैं, वहां फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर में जिलों में उत्पादित फलों और सब्जियों को डिब्बा बंद करके देश विदेश के बाजार में बेचा जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तशिल्प क्लस्टर
जिला चंबा और कुल्लू में हस्तशिल्प क्लस्टर बनाया जाना है। इन जिलों में दस्तकारी को बढ़ाव देकर लोगों को वित्तीय लाभ पहुंचाया जाएगा। इस क्लस्टर में कुल्लू शाल और चंबा रुमाल को देश विदेश के बाजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

इंजीनियरिंग कलस्टर 
राज्य में तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की  श्रम शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए इंजीनियरिंग क्लस्टर बनेगा। इस क्षेत्र में इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार देने की कवायद की जा रही है। इंजीनियरिंग क्लस्टर उन जिलों में बनेगा, जहां कच्चा माल अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता। 

फार्मा क्लस्टर
प्रदेश में पुराने फार्मा उद्योगों का विस्तार करने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और जिलों में नए फार्मा उद्योग का क्लस्टर भी तैयार होगा। 

सूचना प्रौद्योगिकी क्लस्टर
सूचना प्रौद्योगिकी क्लस्टर में आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए जिला सोलन और शिमला में आईटी क्लस्टर बनाए जाएंगे। आईटी के लिए अन्य जिलों में भी संभावनाएं देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed