फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh farmers throw Vegetables and fruits on Road Amid Disaster

आपदा के जख्म: किसी ने सड़कों पर फेंके तो किसी ने जानवरों को डाले खराब सब्जियां-फल

Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नगवाईं
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नगवाईं Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

टकोली सब्जी मंडी से करीब एक दर्जन गाड़ियों में माल भरकर बाहरी राज्य में ले जा रहे आढ़ती श्याम लाल ने कहा कि उनकी चार से पांच गाड़ियां सब्जी और फलों की रास्तों में सड़ गईं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh farmers throw Vegetables and fruits on Road Amid Disaster
गाड़ियों में सड़े कारोबारियों के फल और सब्जियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार बरसात ने जहां तबाही मचा दी, वहीं किसानों, बागवानोंं और कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है। मंडी-कुल्लू की साझा सब्जी मंडी टकोली के हालात पर नजर दौड़ाएं तो यहां पर पहुंचे बाहरी राज्यों और हिमाचल के आढ़तियों के दर्जनों वाहनों में लदे फल और सब्जियां सड़ गए। ऐसे में आढ़तियों को यह फल नालों आदि में फेंकने पड़े या फिर सड़कों के किनारे लावारिस जानवरों को फल और सब्जियां डालनी पड़ीं।

विज्ञापन


आढ़तियों ने कहा कि पहली बार उन्होंने करोड़ों का नुकसान झेला है और वह बर्बाद हो चुके हैं। कहा कि बरसात की मार ने इस कद्र रास्ते रोके कि कोई भी रास्ता ऐसा नहीं बचा, जहां से हम अपने माल को कहीं ले जाते। दरअसल टकोली सब्जी मंडी से बाहरी राज्यों के आढ़ती बारिश से पहले जब यहां से अपनी गाड़ियों को लोड करके लाखों रुपये का माल लादकर ले जा रहे थे तो 14 व 15 अगस्त और उसके बाद 21 व 22 अगस्त को इतनी बारिश हुई कि इनके वाहन मंजिल तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


इनको यहां से वहां भेजा गया, मगर यह किसी भी स्थान पर न पहुंचकर रास्तों में ही माल सड़ गया। बजौरा कमांद भेजा तो वह रोड भी बंद हो गया। फिर उन्हें वाया चैलचौक भेजा तो वहां पर भी ल्हासे गिर गए और कई वाहन तो सब्जी मंडी से भी आगे नहीं जा पाए। उनका माल वाहनों में ही सड़ गया। इससे यह आढ़ती और किसान बुरी तरह से तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 लाख का नुकसान, अब कहां जाएं
टकोली सब्जी मंडी से करीब एक दर्जन गाड़ियों में माल भरकर बाहरी राज्य में ले जा रहे आढ़ती श्याम लाल ने कहा कि उनकी चार से पांच गाड़ियां सब्जी और फलों की रास्तों में सड़ गईं। कहा कि एक गाड़ी में रखे फल और सब्जी की कीमत करीब पांच लाख बनती है। ऐसे में करीब उनको 20 लाख का माल खत्म हो गया, अब वह कहां जाएं।


वहीं एक अन्य कारोबारी जुल्फी राम ने कहा कि पहली बार ऐसी आपदा हुई और उनकी सात क्विंटल गोभी, 1500 डिब्बे अनार, दस क्विंटल नाख, चार क्विंटल टमाटर और पांच क्विंटल बीन गाड़ियों में सड़ गई। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed