फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Electricity Supply to Punjab and Delhi 139 lakh units

Himachal Pradesh Electricity Supply: पंजाब और दिल्ली को गर्मी में राहत पहुंचा रही हिमाचल की बिजली

Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
सार

139 लाख यूनिट को बैंकिंग पर दिया जा रहा है। शेष 322 लाख यूनिट बिजली से प्रदेश की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Electricity Supply to Punjab and Delhi 139 lakh units
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे पंजाब और दिल्ली को हिमाचल बिजली सप्लाई देकर राहत पहुंचा रहा है। दिल्ली की दो कंपनियों सहित पंजाब को हिमाचल प्रदेश से बैंकिंग पर रोजाना 139 लाख यूनिट बिजली सप्लाई दी जा रही है। सर्दियों के मौसम में हिमाचल दोनों राज्यों से इस सप्लाई को ब्याज सहित वापस लेगा। इन दिनों बिजली उत्पादन बढ़ने के बाद भी हिमाचल सिर्फ अपनी डिमांड ही पूरी कर पा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों रोजाना करीब 330 लाख यूनिट बिजली की जरूरत है, जबकि प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं से कुल 416 लाख यूनिट बिजली प्राप्त हो रही है। प्रदेश की बिजली परियोजनाओं में उत्पादन 90 फीसदी तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से बिजली परियोजनाओं में पानी की मात्रा बढ़ गई है। बिजली बोर्ड को अपनी परियोजनाओं से रोजाना 79 लाख यूनिट बिजली प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन


निजी परियोजनाओं से प्रदेश को 127 लाख यूनिट, पावर कारपोरेशन के सावड़ा कुड्डू और काशंग प्रोजेक्ट से 13 लाख यूनिट और केंद्रीय शेयर से 242 लाख यूनिट बिजली की रोजाना सप्लाई मिल रही है। इस कुल 461 लाख यूनिट में से 139 लाख यूनिट को बैंकिंग पर दिया जा रहा है। शेष 322 लाख यूनिट बिजली से प्रदेश की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed