फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh: Earthquake of magnitude 3.5 hit Chamba

तीसरे दिन फिर भूकंप से थर्राया हिमाचल, दहशत में जी रहे लोग

Mon, 22 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh: Earthquake of magnitude 3.5 hit Chamba

हिमाचल के चंबा में पिछले तीन दिनों से लगातार भूकंप आ रहा है। रविवार सुबह भी 9:57 बजे एक झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन लोग दहशत में हैं। रविवार को भी अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा में जमीन से नीचे 10 किलोमीटर था।

वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुशील ने बताया कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन पांच में आने वाली हिमालयन बेल्ट पर इस समय जोर (थर्स्ट) पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंडियन प्लेट धीरे-धीरे खिसक कर यूरेशियन प्लेट के नीचे जा रही हैं। यही कारण है कि बार-बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

पहले भी आया भूकंप

Himachal Pradesh: Earthquake of magnitude 3.5 hit Chamba

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले में शुक्रवार को भी कम तीव्रता के दो भूकंप के झटके आए थे। शुक्रवार को भूकंप का पहला झटका तड़के 3.34 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई थी, जबकि भूकंप का दूसरा झटका सुबह 5.32 बजे महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई थी। 

शनिवार को फिर दो बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। शनिवार सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसके बाद लोगों ने 11 बजकर 19 मिनट पर एक बार फिर से भूकंप का झटका महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed