{"_id":"594a6f2e4f1c1b950f8b47cd","slug":"himachal-pradesh-congress-committee-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप, पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर बनाए मेयर-डिप्टी मेयर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का आरोप, पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर बनाए मेयर-डिप्टी मेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर शिमला नगर निगम पर काबिज होने को पार्षदों की खरीद-फरोख्त किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने जुगाड़ और प्रलोभन से नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर बनाए हैं। भाजपा को किसी भी कीमत पर नगर निगम पर काबिज होना था, इसके लिए उसने न केवल अपने अपने पार्षदों को अज्ञातवास में रखा, बल्कि लोकतंत्र की हत्या कर खरीद-फरोख्त भी की।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने नगर निगम शिमला में काबिज होने के लिए गोवा और मणिपुर बनाने का प्रयास किया। कहा कि नरेंद्र मोदी की शिमला में रैली से जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यह चुनाव नतीजों से भी साबित हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा में स्थिति यह है कि उन्हें अपने जीते हुए पार्षदों पर भी भरोसा नहीं था। इसलिए उन्हें पंचकूला में नजरबंद करने के साथ पांच-पांच कार्यकर्ताओं के घेरे में लाया गया। भाजपा अति उत्साहित होकर जीत का जश्न मना रही है, जबकि वास्तविकता में स्पष्ट बहुमत उसके पास भी नहीं था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जहां आगे बढ़ते हुए जनादेश का सम्मान किया, वहीं भाजपा ने उसके विपरीत नगर निगम पर काबिज होने को हर दावपेच अपनाए। चौहान ने कहा कि भाजपा ने जिन वायदों के साथ निगम में सत्ता हासिल की है। अब उन्हें पूरा भी करे। कांग्रेस के पार्षद नगर निगम में विपक्ष में रहते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।