{"_id":"619fa4194c40e93caf0ba432","slug":"himachal-pradesh-congress-adhyaksh-kuldeep-rathore-may-contest-election-from-thoeg-in-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर
Fri, 26 Nov 2021 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:41 AM IST
सार
उपचुनावों में मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई और अर्की विधानसभा सीट पर हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कुलदीप सिंह राठौर का सियासी कद बढ़ा है। इससे पहले सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। ऐसे में राठौर समर्थकों ने अब ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ठियोग-कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जन्म भूमि को अब कर्म भूमि बनाने की राठौर समर्थकों ने कवायद शुरू की है। ठियोग-कुमारसेन ब्लॉक कांग्रेस भी राठौर को चुनाव मैदान में उतरने की वकालत कर चुकी है। ऐसे में बड़ी संभावना बनने जा रही है कि वर्ष 2022 के चुनाव में राठौर भी पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स ठियोग-कुमारसेन से चुनाव लड़ती रही हैं। स्टोक्स के सक्रिय राजनीति में होने के चलते कुलदीप राठौर को अभी तक चुनाव मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला है। वर्ष 2017 के चुनावों के दौरान भी स्टोक्स की दावेदारी ही टिकट के लिए मजबूत थी लेकिन ऐन मौके पर युवा नेता दीपक राठौर ठियोग से कांग्रेस का टिकट लेने में कामयाब हो गए थे। राठौर को इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस में कई समीकरण बदले हैं।
विज्ञापन
उपचुनावों में मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई और अर्की विधानसभा सीट पर हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कुलदीप सिंह राठौर का सियासी कद बढ़ा है। इससे पहले सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। ऐसे में राठौर समर्थकों ने अब ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीते दिनों ठियोग-कुमारसेन ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला आकर राठौर का गर्मजोशी से स्वागत किया था। इस दौरान ब्लॉक के अधिकांश पदाधिकारियों ने राठौर से चुनाव मैदान में उतरने की मांग की थी। राठौर का कहना है कि अगर हाईकमान के निर्देश हुए तो जरूर ठियोग-कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा।