फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Co-operative Bank 14733 applications rejected for junior clerk recruitment.

स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती, 14733 युवाओं के आवेदन रद्द

Sat, 05 Dec 2015 11:42 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Co-operative Bank 14733 applications rejected for junior clerk recruitment.

हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा से 14733 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करवाई जा रही जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश भर से बोर्ड को 64255 आवेदन आए हैं। केवल 49522 अभ्यर्थियों को ही रोल नंबर जारी किए गए हैं। सूचना के अनुसार बोर्ड को मिले ऑनलाइन आवेदनों में से कई आधे-अधूरे हैं। कई फार्मों में फीस की डिटेल भी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका दिया है, जिन्होंने फीस जमा करवाने के बाद इसकी डिटेल जमा नहीं करवाई है। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने फार्म अधूरे हैं। वे आवेदन पूर्ण रूप से रद्द कर दिए गए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड शनिवार से बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन्हें दिया गया एक और मौका

Himachal Pradesh Co-operative Bank 14733 applications rejected for junior clerk recruitment.

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय फीस जमा करवाने के बाद इसकी डिटेल नहीं भरी है। वे अभ्यर्थी तीन दिन के अंदर बोर्ड की ई-मेल आईडी ps.hpbose@gmail.com पर मेल करके इसकी मेल करके भेज सकते हैं। बाद में उन अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी कर दिया जाएगा। लेकिन निर्धारित तिथि के बाद बोर्ड मेल स्वीकार नहीं करेगा।
पढ़ें, केसीसी बैंक भर्ती: 22 हजार युवाओं के आवेदन रद्द
13 दिसंबर को होगी परीक्षा-
प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की कनिष्ठ लिपिक के 156 पदों के लिए 13 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। 11 से दो बजे तक यह परीक्षा प्रदेश भर में उपमंडल स्तर पर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed