फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh cabinet.

कैबिनेट में जाएंगे आय बढ़ाने पर हुए फैसले

Thu, 18 Sep 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Sep 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh cabinet.

आय बढ़ाने के लिए कैबिनेट सब कमेटी रिसोर्स मोबलाइजेशन की ओर से लिए गए फैसलों को कैबिनेट में ले जाया जाएगा। जहां से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


अगली कैबिनेट में कमेटी की सिफारिशों को ले जाने के लिए वित्त विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

कैबिनेट सब कमेटी की जितनी भी बैठकें होंगी, उन बैठकों में होने वाले निर्णयों को कैबिनेट में मुहर लगने के बाद क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा जिससे किसी स्तर पर कोई विवाद न हो।
विज्ञापन


सब कमेटी की अभी तक एक मात्र बैठक 12 सितंबर को हो पाई थी, जिसमें तीन महत्वपूर्ण सिफारिशें की गई थीं।

कमेटी ने ये लिए थे फैसले
- आय बढ़ाने के लिए सरकारी जमीनों की नीलामी, 99 साल का पट्टा
- प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा
- खर्च नियंत्रण करने को वाहनों की खरीद पर मार्च 2015 तक रोक

कैबिनेट सब कमेटी रिसोर्स मोबलाइजेशन की ओर से जो भी सिफारिशें की गई हैं, उसे अब कैबिनेट में ले जाया जाएगा। कैबिनेट से पास होने के बाद उसे धरातल पर उतारा जाएगा जिससे प्रदेश की आय बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed