{"_id":"5bbb0dc7867a5568731d9dba","slug":"himachal-pradesh-budget-in-february-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस बार फरवरी में ही बजट पेश करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस बार फरवरी में ही बजट पेश करने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अगले वित्तीय वर्ष का बजट फरवरी में पेश करने की तैयारी है। राज्य सरकार के वित्त और योजना महकमे बजट की तैयारियों में जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2019-20 का बजट सत्र एक महीने पहले शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
बजट मसौदा तैयार करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आमतौर पर बजट सत्र फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होता है।
साल 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते तीन फरवरी को बजट सत्र शुरू हुआ था। तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह ने सात फरवरी को 23,617 करोड़ रुपये का कर मुक्त बजट पेश किया था। इस बार भी जयराम सरकार लोस चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए लोकलुभावन बजट समय से पहले पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सभी विभागों को कहा गया है कि समय पर अपनी-अपनी प्राथमिकताएं दें। योजना आकार तय करने को कुछ विभागों से चर्चा हो चुकी है। शीघ्र ही विधायक प्राथमिकता बैठकें शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
बजट सत्र का समय विधानसभा अध्यक्ष से मंत्रणा के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल तय करता है। सत्र जब भी शुरू होगा, हमारी तैयारी पूरी है। - अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं योजना