फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Beverages Corporation sold liquor in chamba and kinnaur

इन दो जिलो में खुद शराब बेचेगी बेवरेजेस कॉरपोरेशन

Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Beverages Corporation sold liquor in chamba and kinnaur

शराब की दुकानों की नीलामी में हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए प्रदेश बेवरेजेस लिमिटेड कॉरपोरेशन नीलाम न होने वाली दुकानों को खुद बेचेगा। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। विभाग ने यह निर्णय चंबा और किन्नौर में शराब बिक्री का लाइसेंस लेने के लिए निर्धारित न्यूनतम दर पर भी आवेदन न आने पर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि, इन दो जिलों को हटाकर भी अब तक पिछले साल के 962 करोड़ बतौर लाइसेंस फीस की अपेक्षा इस साल अब तक 970 करोड़ रुपये के प्रस्ताव विभाग के पास पहुंच चुके हैं। ऐसे में विभाग पहले से तय न्यूनतम राशि को और घटाने के मूड में नहीं है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से नेशनल हाइवे किनारे से शराब ठेकों को हटाने के आदेश के बाद प्रदेश में करीब नौ सौ से ज्यादा शराब की दुकानों पर असर पड़ना था।
विज्ञापन


चूंकि, कुल करीब दो हजार में आधी दुकानें बंद होने की आशंका थी। इसी के चलते विभाग ने नए साल की बिक्री नीलामी के आधार पर करने का मन बनाया। सूबे के ज्यादातर जिलों में विभाग की ओर से तय न्यूनतम मूल्य से ज्यादा के ही टेंडर आवेदन हुए, लेकिन चंबा और किन्नौर में लाख कोशिशों के बावजूद न्यूनतम राशि के भी टेंडर अप्लाई नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने दो बार प्रयास करने के बाद अब इन दोनों जिलों में खुद से कॉरपोरेशन के जरिये शराब बेचने का निर्णय लिया है। प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान ओंकार शर्मा ने बताया कि दोनों ही जिलों में कॉरपोरेशन खुद शराब की बिक्री करेगा। इसके लिए कैबिनेट से पहले ही मंजूरी ली जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed