फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh apple growers duped police will raid in uttar pradesh and bihar

शिमला: बागवानों से ठगी करने वालों की तलाश में यूपी और बिहार में दबिश देगी पुलिस

Mon, 28 Feb 2022 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Feb 2022 12:26 PM IST
सार

पुलिस ने व्यवस्था की है कि आढ़तियों की पहचान के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रदेश करने दिया जाएगा। एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में गठित सीआईडी की एसआईटी लगातार आढ़तियों और लदानियों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुला रही है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh apple growers duped police will raid in uttar pradesh and bihar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानों को सेब का पैसा न देने के मामले में पुलिस एसआईटी ने 38 गिरफ्तारियां और डेढ़ सौ एफआईआर दर्ज की हैं। सीआईडी की और से आढ़तियों पर सख्त कार्रवाई करने पर वर्ष 2013 -14 में जिस पैसे की बागवान आने की उम्मीद छोड़ गया था। वह पैसा भी बागवानों के खाते में आया है। अब तक 25 करोड़ रुपये की राशि बागवानों को लौटाई जा चुकी है। कुछ आढ़ती अभी भी एसआईटी की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


अब एसआईटी इनकी तलाश के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश देने जा रही है। पुलिस के भय से अब आढ़ती बागवानों को फोन करके उनके खाते में पैसा डाल रहे हैं। एसआईटी ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने व्यवस्था की है कि अब शिकायत करने पर भी बागवानों का पैसा लौटाया जा सकेगा। बागवानों के पास सेब बेचने के बिल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यवस्था की है कि आढ़तियों की पहचान के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रदेश करने दिया जाएगा। एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में गठित सीआईडी की एसआईटी लगातार आढ़तियों और लदानियों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुला रही है। एसआईटी ने उनको तय मियाद में पैसा लौटाने की मोहलत देकर भी छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों और लदानियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। अधिकांश ने बागवानों को पैसा भी दे दिया है। जो पैसा नहीं दे रहे उनके खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। - वीरेंद्र कालिया, एसपी, सीाईडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed