फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh 9 kg charas seized from peddlers two arrested in kullu

हिमाचल: पुलिस ने मणिकर्ण में पकड़ी 9.99 किलो चरस, दो लोग गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 May 2021 05:08 PM IST
सार

हिमाचल के कुल्लू के मणिकर्ण में पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुए 9.99 किलो चरस की खेप पकड़ी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Himachal pradesh 9 kg charas seized from peddlers two arrested in kullu
नौ किलो चरस की खेप पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के मणिकर्ण में पुलिस ने 9.99 किलो चरस की खेप पकड़ी है। कोरोना काल में चरस तस्करी का यह सबसे बड़ा मामला है। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब ढाई बजे मणिकर्ण पुलिस की एक टीम शंगना पुल पर नाकाबंदी पर थी। इस दौरान सामने से आ रही मारुति वैन को चेकिंग के लिए रोका गया।

विज्ञापन


गाड़ी में सवार लोग पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने वैन को रोककर तलाशी ली तो वैन से 9.99 किलोग्राम चरस मिली। पुलिस ने मामले में चालक धर्म सिंह (49) निवासी डुंखरा तथा उसके साथी शेर सिंह (59) निवासी डुंखरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी देर रात को गाड़ी में चरस की सप्लाई कहां जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भी नशा तस्करी को लेकर पुलिस सतर्क है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed