फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police recruitment

खाकी पहनने के इच्छुक युवाओं को अभी करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 09 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
himachal police recruitment
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट से 14 जनवरी को प्रदेश में 1500 पुरुष और महिला कांस्टेबलों के पद भरने की मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि अगले डेढ़ से दो महीने में परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस बीच पुलिस मुख्यालय ने भी भर्ती के आवेदन फार्म जारी कर दिए। विभाग की त्वरित गतिविधियों से माना जा रहा था कि विभाग जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर जुलाई तक चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के लिए भेज देगा, लेकिन कैबिनेट मंजूरी मिलने के ढाई महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी सेंट्रल रेंज में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन


कुल भर्ती के करीब चालीस फीसदी जवानों की भर्ती इसी रेंज से होनी है। हर जिले के पुलिस भर्ती बोर्ड में संबंधित रेंज के आईजी को बोर्ड चेयरमैन बनाया गया है, लेकिन रेंज के आईजी अजय यादव पहले ही ट्रेनिंग पर हैं, जबकि नार्थ रेंज के आईजी जेडी भार्गव 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी जगह पुलिस मुख्यालय से आईजी हिमांशु मिश्रा को लगाया गया है। ऐसे में आईजी रेंज का अफसर न होने की वजह से अब तक सेंट्रल रेंज के किसी भी जिले में परीक्षा शुरू नहीं हो सकी है। चूंकि, प्रदेश की दो अन्य रेंजों साउथ और नार्थ में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो चुकी है, इसलिए सेंट्रल रेंज के जिलों के युवा परीक्षा न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ रेंज में शनिवार से शुरू हुई प्रक्रिया-
पिछले काफी दिनों से साउथ रेंज के जिलों में भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी अटकी पड़ी थी। रेंज के आईजी जहूर जैदी करीब डेढ़ महीने से विधानसभा ड्यूटी कर रहे थे। इसकी वजह से साउथ रेंज में भी भर्ती परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। वीरवार को विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद अब शनिवार से परीक्षा शुरू हुई है। इस क्रम में शनिवार को सोलन के 101 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। यहां पर परीक्षा पूरी होने के बाद शिमला, सिरमौर और फिर किन्नौर में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पर पड़ेगा असर-
पुलिस भर्ती परीक्षा में 1200 पुरुष और 300 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होनी है। शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थियों को करीब एक साल की ट्रेनिंग के बाद तैनाती दी जाती है। 14 जनवरी को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जिस तरह पुलिस मुख्यालय ने 10 फरवरी को भर्ती नोटिस जारी कर 15 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली।

उससे माना जा रहा था कि शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा और इंटरव्यू कराकर नए रंगरूटों को जुलाई अंत या अगस्त महीने तक ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा। लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के देर से शुरू होने का असर लिखित परीक्षा व इंटरव्यू पर पड़ेगा। कारण, जब तक प्रदेश के सभी जिलों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी नहीं होगी और चयनित अभ्यर्थियों की संख्या पता नहीं चलेगा, तब तक लिखित परीक्षा की तैयारी नहीं हो सकती।

अधिकारी बोले, जल्द पूरी हो जाएगी प्रक्रिया-
एडीजीपी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी कहते हैं भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर हो रही है। हर जिले के भर्ती बोर्ड के लिए संबंधित जिले की रेंज के आईजी को बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। सिद्दीकी ने बताया कि आईजी जेडी भार्गव चुनाव ड्यूटी पर पश्चिम बंगाल गए हुए हैं।


उनकी जगह पर मुख्यालय से आईजी हिमांशु मिश्रा को शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सेंट्रल रेंज के आईजी अनुज यादव ट्रेनिंग पर हैं। ऐसे में आईजी जेडी भार्गव के 20 अप्रैल तक चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने पर सेंट्रल रेंज में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed