फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police recovered 293 Cartridge at Nahan Chandigarh Highway.

जंगल में मिला कारतूसों का जखीरा, बड़ी साजिश का अंदेशा

Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Sat, 26 Nov 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police recovered 293 Cartridge at Nahan Chandigarh Highway.

हिमाचल के नाहन-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मोगीनंद के समीप डिंगरवाला के जंगल में पुलिस को हथियारों के कारतूसों का जखीरा मिला है। झाड़ियों के बीच एक बैग में छुपाकर रखे लगभग 293 कारतूस मिलने से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


12, 32 और 38 बोर की राइफल के यह कारतूस लगभग एक महीने पुराने बताए जा रहे हैं। इन्हें किसने यहां छुपाकर रखा था। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मानें तो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि यह कारतूस किसके और कितने साल पुराने हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कालाअंब थाना को सूचना मिली कि डिंगरवाला के समीप झाड़ियों के बीच कुछ हथियार छुपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। वहां कारतूसों का जखीरा पाया गया तो इसकी सूचना तुरंत एएसपी विनोद धीमान को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए पहेली, किसने छिपाए ये कारतूस

Himachal Police recovered 293 Cartridge at Nahan Chandigarh Highway.

मामले की जांच के लिए विनोद धीमान भी मौके पर ही पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि कारतूस 12, 32 और 38 बोर की राइफल के हैं। किस बोर की राइफल के कितने कारतूस हैं, यह कहां नहीं जा सकता क्योंकि कई कारतूस में जंग लगा हुआ है और प्रिंट साफ नहीं दिख रहा। कारतूसों की कुल संख्या 293 है।

उधर सुनसान जगह पर इस तरह के कारतूस मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कारतूस एनएच से करीब 50 फुट नीचे बरसाती खड्ड में छुपाकर रखे गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा क्षेत्र से इस जखीरे को यहां डंप किया गया हो।

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि जिंदा कारतूसों की संख्या 293 है। किस बोर के कितने हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फोरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस ने आर्मस एक्ट के तहत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed