फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police bharti 2019 interview schedule released

पुलिस भर्ती के लिए कल से साक्षात्कार, शेड्यूल जारी

Mon, 30 Sep 2019 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
himachal police bharti 2019 interview schedule released
फाइल फोटो

पुलिस में सिपाही के 1063 पदों के लिए मंगलवार से साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। सूबे के कई जिलों में मंगलवार से भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद बनी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों का इसके बाद मेडिकल चेकअप और पुलिस चरित्र सत्यापन होगा। इसके बाद संभव है कि दिसंबर के पहले हफ्ते से विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


आईजी प्रशिक्षण हिमांशु मिश्र ने बताया कि सभी जिला भर्ती कमेटियों को 30 सितंबर के बाद से इंटरव्यू का शेड्यूल जारी करने को कहा गया था। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को ईमेल और एसएमएस के जरिये इंटरव्यू के वेन्यू व समय की जानकारी दी जा रही है। हर जिले के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन उस रेंज का आईजी या डीआईजी होता है। इसलिए सभी जिलों में अलग अलग समय में इंटरव्यू कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कुल्लू में एक अक्तूबर से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। तीन अक्तूबर से सोलन और चंबा जिले में और 9 अक्तूबर से ऊना जिले में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। मिश्र ने बताया कि पहली बार इंटरव्यू के लिए पहुंचे अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन वहीं होगा। इसके बाद ही उसे इंटरव्यू बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान पहली बार आनलाइन पोर्टल पर ही बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य अभ्यर्थी के अंक दर्ज करेंगे। एक बार दर्ज अंक दोबारा बदले नहीं जा सकेंगे। पहली बार ऑनलाइन व्यवस्था की गई है, ऐसे में अफसरों को ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही हर भर्ती बोर्ड के साथ एक तकनीकी टीम भी लगाई गई है ताकि अगर कोई तकनीकी दिक्कत आए तो उसे तत्काल दूर कर इंटरव्यू कराए जा सके। बताया कि अन्य जिलों के भी इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed