{"_id":"5d5418998ebc3e6cae4f0489","slug":"himachal-police-bharti-2019-exam-cancelled-three-more-arrested-in-impersonation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस भर्ती: अपनी जगह मुन्ना भाइयों से परीक्षा दिलाने वाले तीन और युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पुलिस भर्ती: अपनी जगह मुन्ना भाइयों से परीक्षा दिलाने वाले तीन और युवक गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2019 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करवाने के फर्जीवाड़े में बुधवार को तीन और आरोपी पकड़े गए। बुधवार को छापामारी के दौरान पुलिस ने 22 वर्षीय अंकुश शर्मा निवासी कंडवाल (नूरपुर), 22 वर्षीय अखिल काटल निवासी लोदवां (गगंथ), 20 वर्षीय मनीश चौधरी निवासी मैरा (जवाली) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
तीनों युवक लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी थे। इन्होंने पैसे देकर अपनी जगह दूसरे युवकों से परौर परीक्षा केंद्र में लिखित परीक्षा दिलवाई थी। तीनों आरोपी युवकों को पुलिस ने पालमपुर कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें 16 अगस्त तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों की धरपकड़ को विशेष जांच दल ने चौथे दिन भी छापामारी जारी रखी। हालांकि, फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड जवाली निवासी विक्रम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अभी तक कुल 21 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
इसमें से 9 युवक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जगह दूसरे युवकों से लिखित परीक्षा दिलवाई थी। उधर, डीआईजी संतोष पटियाल ने कहा कि बुधवार को तीन और आरोपी युवक गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें 16 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जवाली निवासी मास्टरमाइंड विक्रम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
थाने में एकसाथ ज्यादा आरोपी रखना हो रहा मुश्किल
भवारना थाने में रिमांड पर लिए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की संख्या ज्यादा होने के चलते पुलिस को सभी को भवारना थाने में रखना भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, भवारना थाने में अपराधियों को रखने की क्षमता कम है।