फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police bharti 2019 exam cancelled and case of criminal conspiracy

हिमाचल पुलिस भर्ती: धोखाधड़ी ही नहीं, षड्यंत्र रचने का भी दर्ज किया गया है मामला

Sat, 17 Aug 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी/हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी/हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
himachal police bharti 2019 exam cancelled and case  of criminal conspiracy
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने धोखाधड़ी के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। इन धाराओं के चलते आरोपियों को सात साल की कैद के साथ भारी-भरकम जुर्माना भरने की भी सजा हो सकती है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भवारना में अब तक 24 आरोपियों पर पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के तहत मामले दर्ज हुए हैं। इनमें हरियाणा से 7, उत्तर प्रदेश से 3 और राजस्थान से एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिला कांगड़ा के 14 युवकों पर भी पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने पर मामले दर्ज किए हैं। इन युवाओं में एक बैजनाथ, जबकि 13 अन्य जवाली और नूरपुर से संबंध रखने वाले हैं। भवारना थाना में मौजूदा समय में गिरफ्तार इन आरोपियों पर धारा 420, 419 और 120-बी के तहत मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस धारा में क्या है सजा का प्रावधान
420 : इसके तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस धारा के तहत आरोपियों को सात की कैद के अलावा जुर्माना करने का प्रावधान है।
419 : यह धारा अपनी पहचान छिपा कर दूसरे व्यक्ति की पहचान को इस्तेमाल करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। इस धारा के तहत आरोपी को तीन साल की कैद और जुर्माना हो सकता है। 
120-बी : इसका प्रयोग दो या इससे अधिक व्यक्तियों की ओर से किसी षड्यंत्र रचने पर किया जाता है। पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा इसी धारा के तहत आता है। इसके चलते आरोपियों को छह माह तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। 

पुलिस भर्ती परीक्षा फजीवाड़े में पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। - विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा

अब पुलिस की रडार पर आए कोचिंग सेंटर

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा होने के बाद अब जिला कांगड़ा में चल रहे सभी कोचिंग सेंटर पुलिस रडार पर आ गए हैं। पुलिस विभाग की दबिश से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग की टीम जिले भर में चल रहे कोचिंग सेंटर के रिकॉर्ड खंगाल रही है, जहां गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने कोचिंग ली थी।

इसके अलावा फर्जीवाड़े में संदिग्ध हर पहलू पर जांच करने के लिए कोचिंग सेंटर में दबिश का दौर जारी है। अभी तक उन कोचिंग सेंटरों में दबिश दी गई, जहां पर गिरफ्तार 14 अभ्यर्थियों ने कोचिंग ली थी। अन्य कोचिंग सेंटर में छानबीन की जा रही है, जहां पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के तैयारियां करवाई जाती हैं। उधर, एसपी विमुक्त रंजन ने कहा कि जिस क्षेत्र के अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, संबंधित क्षेत्रों की पुलिस कोचिंग सेंटर में रिकॉर्ड जांच रही है। साथ ही शक के आधार पर भी पूछताछ जारी है। 

रिकॉर्ड न रखने वालों पर गिर सकती है गाज
छात्रों का रिकॉर्ड न रखने वाले कोचिंग सेंटरों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, अभी तक पूरे प्रदेश में कोचिंग सेंटरों पर नियंत्रण रखने के लिए कोई नियम या कानून का प्रावधान नहीं है, लेकिन फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed