फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police also on CBI radar in Scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाला: हिमाचल पुलिस भी सीबीआई के रडार पर

Tue, 28 May 2019 12:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal police also on CBI radar in Scholarship scam
फाइल फोटो

हिमाचल में हुए 250 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में प्रदेश पुलिस भी सीबीआई के रडार पर आ गई है। साल 2016-17 में कांगड़ा में दर्ज हुई एफआईआर पर पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भी सीबीआई जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों का मानना है कि अगर पुलिस ने पहली शिकायत के दौरान ही गंभीरता से जांच की होती तो इतना पड़ा घोटाला नहीं होता। मामले का खुलासा भी पहले ही हो जाता। इस दिशा में भी सीबीआई ने अब जांच को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


संभावित है कि निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ जल्द ही सीबीआई अब लापरवाह पुलिस कर्मियों से पूछताछ कर सकती है। साल 2016-17 में जिला कांगड़ा के एक निजी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने स्थानीय पुलिस को छात्रवृत्ति की राशि में गोलमाल की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा था कि उनके नाम पर संस्थान छात्रवृत्ति राशि हड़प रहे हैं। किसी अन्य संस्थान में जब इन विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो उन्हें इस बात का पता चला।


पुलिस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछताछ तक नहीं की। मामला प्रारंभिक जांच के बाद ही रफा-दफा कर दिया गया। सीबीआई का मानना है कि उस दौरान इस मामले की गहनता से जांच नहीं की। ऐसे में अब सीबीआई ने कांगड़ा पुलिस से पूछताछ करने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed