फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Election orders issued under Disaster Management Act withdrawn

Himachal: परिस्थितियां बेहतर होने का हवाला दे सरकार ने वापस लिया डिजास्टर एक्ट, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

Thu, 05 Mar 2026 12:23 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 05 Mar 2026 12:23 PM IST
सार

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Panchayat Election orders issued under Disaster Management Act withdrawn
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम वापस ले लिया है। सितंबर 2025 में प्रदेश में बारिश-भूस्खलन के चलते हुए भारी नुकसान के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश को आपदा प्रभावित घोषित कर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की धारा 24 और 34 लागू कर दी थी। सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में बरसात के चलते बिगड़ी परिस्थितियां अब बेहतर हो चुकी हैं, इसलिए डिजास्टर एक्ट को वापस लिया गया है।

विज्ञापन



मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। अब राज्य में पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। बता दें कि डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर ही राज्य सरकार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने के लिए समय मांगा था। प्रदेश हाईकोर्ट ने 28 फरवरी तक पंचायतों के पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आठ हफ्ते के भीतर चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई और चुनाव करवाने के लिए समय बढ़ाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने एक माह की राहत देते हुए राज्य सरकार से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर 31 मई से पहले चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब राज्य सरकार ने राज्य में लागू डिजास्टर एक्ट को वापस ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed