फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal panchayat bans liquor and imposes fine on violators

पंचायत में महिलाओं की मांग पर अनूठी पहल, अब इनकी खैर नहीं

Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी) Updated Mon, 23 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal panchayat bans liquor and imposes fine on violators

हिमाचल के मंडी जिले कि सराज क्षेत्र की लंबाथाच पंचायत में महिला की मांग पर अनूठी पहल कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार को पंचायत की आम सभा में प्रस्ताव पारित कर शादी-ब्याह अन्य समारोह में शराब परोसने पर पूर्ण पांबदी लगा दी है। यदि कोई परिवार शादी-ब्याह अथवा अन्य समारोह में शराब परोसता है, तो उसे पंचायत दस हजार रुपये जुर्माना ठोकेगी। 

विज्ञापन


यदि कोई परिवार समारोह में सार्वजनिक रूप से शराब परोसता है, तो पंचायत उससे जबाव भी मांगेगी। पंचायत भवन में रविवार को आयोजित आम सभा की बैठक में पंचायत के तीन महिला मंडलों सुनाह, निहरी व बग्लियारा की मांग पर वार्ड सदस्य सुनाह राधा देवी ने प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव रखते ही आम सभा में मौजूद पुरूषों ने प्रस्ताव का विरोध किया।

विज्ञापन

पुरूषों की एक न चली

Himachal panchayat bans liquor and imposes fine on violators

लेकिन, आम सभा में महिलाओं का बोलबाला अधिक था। आम सभा में कुल 367 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 181 महिलाएं शामिल थी। पुरूषों के ओर से विरोध के स्वर उठते ही महिलाओं ने भी आवाज बुलंद की। जिसके बाद पुरूषों की एक न चली, तथा प्रस्ताव को सभी वार्ड सदस्यों ने समर्थन दिया है।

इस पंचायत में कुल सात वार्ड हैं। जिसमें चार वार्डो में महिलाएं व तीन वार्डों में पुरूष सदस्य हैं। पंचायत में 1632 मतदाता हैं। आम सभा की बैठक में पंचायत प्रधान चमनठाकुर, उप प्रधान खजान सिंह, बीडीसी सदस्य सत्य प्रकाश, वार्ड पंच लेह कांता देवी, वार्ड पंच सुनाह राधा देवी, वार्ड पंच केउली पीतांबर, कर्म सिंह, देवेंद्र नाथ, महेश्वरी देवी, पवना देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुरूषों ने जताया विरोध, महिलाओं ने दिया जबाव

Himachal panchayat bans liquor and imposes fine on violators

पंचायत की आम सभा की बैठक में पुरूषों ने महिला वार्ड सदस्य द्वारा रखे गए प्रस्ताव का विरोध किया। लेकिन, आम सभा की बैठक में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं अधिक थी। पुरूषों के विरोध करने पर महिलाओं ने करार जबाव दिया। जिससे प्रस्ताव को समर्थन से पारित कर दिया गया। 

कहीं देवता लगाते हैं जुर्माना तो कहीं देवता लेते हैं शराब की धार
जिले की सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत का यह फैसला अपने आप में ऐतिहासिक है। जिले की चौहारघाटी में देव हुरंग नारायण सहित अन्य कई देवताओं की हार धूम्रपान वर्जित है। 

इसके अलावा बदार घाटी के देव शुकदेव गांव में शराब पीकर दाखिल होने वाले पर जुर्माना ठोंकतें हैं। वहीं, सिराज घाटी के थरजूण पंचायत में माता लंबोदरी शराब की धार लेती है। ऐसे में दुर्गम क्षेत्र की पंचायत में इस तरह का फैसला सराहनीय है।

विज्ञापन

डीसी ने बताया सराहनीय कदम

Himachal panchayat bans liquor and imposes fine on violators
संदीप कदम, डीसी मंडी - फोटो : File Photo

चमल ठाकुर पंचायत प्रधान लंबाथाच ने कहा कि महिलाओं की पहल पर पंचायत की आम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। यदि शादी-ब्याह अथवा अन्य समारोह में सार्वजनिक रूप से शराब परोसी जाती है, तो पंचायत ऐसे करने पर जुर्माना ठोकेगी।

ऐसा करने वालों को पंचायत को जबाव देना होगा। संदीप कदम डीसी मंडी ने कहा कि यदि पंचायत ने इस तहर की पहल की है, तो यह सराहनीय है। इससे सभी पंचायतों को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed