फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal onion prices reached fifty rupee per kg

टमाटर के बाद अब रुलाने लगा प्याज, दाम पहुंचे 50 के पार

Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
himachal onion prices reached fifty rupee per kg

टमाटर के बाद अब प्याज के दाम भी 50 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंच गए हैं। आम लोगों की रसोई से अब प्याज भी गायब होने लगा है। मौसम की मार से सब्जियों के दाम में अप्रत्याशित उछाल आ गया है। दो-तीन दिन बाद ही प्याज के दाम मंडी में 40 तो बाजार में 50-60 रुपये तक हो गए हैं। 

विज्ञापन


शिमला की सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा प्याज दिल्ली और महाराष्ट्र से आता है। भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में बाढ़ से प्याज की खेती चौपट हुई है, जिसका असर यहां देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि आम लोग प्याज खरीदने से कतरा रहे हैं। प्याज के  दाम बढ़ने से गृहिणियों का बजट गड़बड़ा गया है। 
विज्ञापन


सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेषवर नाथ का कहना है कि 15 दिनों के अंदर प्याज के मूल्य में और बढ़ोतरी होने वाली है। प्याज के दाम टमाटर के दामों को भी पार कर सकते हैं। प्रदेश के किसानाें ने भी इस बार प्याज की खेती कम की है। उस पर रही सही कसर मौसम की मार ने पूरी कर दी है। स्थानीय फसल पर मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से प्याज महंगा होता जा रहा है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम चढ़ने के ही आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी-फड़ी पर 20 रुपये बढ़ रहे दाम
सब्जी मंडी में प्याज का रेट 40 और रेहड़ी फड़ी वाले 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। सब्जी मंडी के 100 मीटर के दायरे में ही प्याज और अन्य सब्जियों के 10 से 20 रुपये अधिक ले रहे हैं।

मांग का 50 फीसदी भी नहीं पहुंच रहा प्याज 
सब्जी मंडी के अध्यक्ष विशेषवर नाथ का कहना है कि इन दिनों मांग के अनुरूप 50 फीसदी कम प्याज पहुंच रहा है। शाम तक प्याज की भारी कमी हो जाती है। जो लोग 4 किलो तक प्याज ले जाते थे, वे इन दिनों 1 किलो प्याज से ही गुजारा कर रहे हैं। प्याज और अन्य सब्जियों के मूल्य बढ़ने से सब्जी विक्रेता को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों की आधे से ज्यादा सब्जियां भी खराब हो रही हैं। 


सब्जियों के ताजा भाव 
मटर 80, प्याज 40 से 50, टमाटर 50, भिंड़ी 40, घीया 30, बैंगन 30, खीरा 30, गोभी 60, बंद गोभी 30, गाजर 60, मूली 20, पालक 50, मिर्च 40, जिमीकंद 60, अरबी 40, करेला 50,  तोरी 40, चुकंदर 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed