{"_id":"6a3a2accb66c4c576c0a4fd6","slug":"himachal-olympic-day-marathon-cm-sukhu-flags-off-shimla-2026-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शिमला में ओलंपिक मैराथन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शिमला में ओलंपिक मैराथन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी
Tue, 23 Jun 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शिमला में आयोजित ओलंपिक मैराथन को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने, नशा मुक्त समाज बनाने और खिलाड़ियों के लिए बढ़ी पुरस्कार राशि की जानकारी दी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर कार्यक्रम में सीएम सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर से ओलंपिक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन सीटीओ मार्ग से होते हुए इंदिरा गांधी खेल परिसर पहुंची। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल भी शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में खेल अवसंरचना को मजबूत किया गया है। वहीं, हमीरपुर जिले के नादौन में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है, जिसके अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशा विरोधी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। ओलंपिक, पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को अब पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों के लिए चार करोड़ और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश शांडिल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।